बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। दरअसल, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) मानहानि मामले में अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक कंगना अगर अगली तारीख पर कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा।
जावेद अख्तर मानहानि मामला: बढ़ सकती हैं कंगना की मुश्किलें, अगली तारीख पर नहीं हुईं पेश तो जारी होगा वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले बॉलीवुड के वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में कंगना ने एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने से स्थायी छूट का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की। वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर याचिका में कंगना ने ये कहते हुए अदालत में पेश होने से स्थायी छूट देने का अनुरोध किया है कि उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए देश के साथ साथ विदेश यात्राएं करने की जरूरत है।
याचिका में कहा गया है कि उन्हें नियमित रूप से अदालत में पेश होने के लिए बहुत दूर की जगहों से मुंबई आना पड़ेगा। इससे उन्हें तो परेशानी होगी ही साथ ही वो फिल्मों को दी अपनी कमिटमेंट नहीं पूरी कर पाएंगी। इससे उन्हें और प्रोडक्शन हाउस को बहुत ही आर्थिक क्षति पहुंचेगी। उनका कहना है कि उनकी गैर मौजूदगी मुकदमें की कार्यवाही के रास्ते में नहीं आएगी और वो अपने वकील के माध्यम से पेश होंगी। बता दें कि अदालत ने उन्हें 25 जून की तारीफ के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने की छूट दे दी। वहीं स्थायी छूट के लिए अनुरोध याचिका 27 जुलाई यानी आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई थी।
कंगना इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा है कि इसके चलते वो सुनवाई में फिजिकली तौर पर शामिल नहीं हो सकती हैं। हालांकि जावेद अख्तर के वकील ने इस अनुरोध का विरोध किया, लेकिन मुंबई की अदातल ने महामारी के नियमों के कारण उनकी याचिका को अनुमति देने का फैसला किया है।
बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर उनके बारे में झूठे बयान देने और उनकी साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। दरअसल कंगना ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में एक गुट होने की बात कही थी। साथ ही जावेद अख्तर को लेकर भी उन्होंने काफी गंभीर बयान दिए थे। कंगना की तरफ से कहा गया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था जिसके बाद गीतकार ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था जिसके बाद ये मामला कोर्ट में है।