{"_id":"60ffd9cd5e6fbc64bb26b507","slug":"pornography-case-shilpa-shetty-broke-down-infront-of-cops-argued-with-raj-kundra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pornography Case: ऐसा काम करने की जरूरत क्या थी? छापे के दौरान राज कुंद्रा पर चीख पड़ी थीं शिल्पा शेट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pornography Case: ऐसा काम करने की जरूरत क्या थी? छापे के दौरान राज कुंद्रा पर चीख पड़ी थीं शिल्पा शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 27 Jul 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रयान थोर्प को भी 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुंद्रा की कस्टडी बढ़ाने की अपील की थी। बता दें, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के सामने ही रो पड़ी थीं शिल्पा
क्राइम ब्रांच ने हाल ही में पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर रेड की थी। इसके बाद ये खबरें सामने आईं कि शिल्पा पुलिस के सामने ही रो पड़ीं और उनकी राज से काफी बहस हुई। ये खबर अमर उजाला ने ही सबसे पहले अपने पाठकों को दी थी। लेकिन अब इस मामले में मुंबई पुलिस के सूत्रों से अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के हवाले से रेड के दौरान की वो सभी बातें सामने आईं हैं जो राज और शिल्पा के बीच हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ कहा ये भी जा रहा है कि शिल्पा की छवि ठीक रखने के लिए पीआर टीम ऐसी खबरें लीक करा रही है।
2 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम ब्रांच की टीम ने जिस दिन शिल्पा शेट्टी के घर पर रेड मारी उस वक्त पुलिस के साथ राज भी थे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के वक्त शिल्पा काफी परेशान नजर आ रही थीं। इस पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी पुलिस वालों के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनके और राज के बीच जबरदस्त बहस भी हुई।
3 of 6
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शिल्पा शेट्टी ने राज से चिल्लाते हुए पूछा भी कि उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ गई। शिल्पा ने कहा, तुमने ये सब कुछ क्यों किया राज ? जब दोनों के बीच बहस तेज हो गई तब क्राइम ब्रांच को बीच बचाव के लिए आना पड़ा और मामला शांत कराया गया। शिल्पा ने पूछताछ में ये भी बताया कि वे राज के काम से अनजान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रोते हुए शिल्पा शेट्टी ने राज से कहा, तुम्हारे इन कामों की वजह से परिवार का नाम खराब हो रहा है। हमारे हाथ से कई विज्ञापन निकल रहे हैं, परिवार को इससे काफी नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं शिल्पा ने राज से ये तक पूछा कि समाज में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद उन्हें ऐसा काम करने की क्या जरूरत पड़ी?
विज्ञापन
5 of 6
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने ये जानकारी भी दी कि फरवरी के महीने में ही गिरफ्तारी के डर से राज ने अपना फोन बदल लिया था और डाटा डिलीट करवा दिया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित ऑफिस से हॉटशॉट बैनर तले 120 एडल्ट मूवीज रिकवर की थीं। राज कुंद्रा ने शायद आने वाले खतरे को भांप लिया था, इसलिए उन्होंने प्लान बी बना रखा था, जिसपर काम भी शुरू हो चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।