फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमजद खान को अपनी बेटी नहीं देना चाहते थे शहला खान के पिता, महज 48 साल की उम्र में ही हुई थी 'गब्बर' की मौत

Tue, 27 Jul 2021 04:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 27 Jul 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Amjad khan death anniversary Know Everthing About gabbar Family
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘कितने आदमी थे’ और ये ‘हाथ मुझे दे दे ठाकुर’ जैसे शोले फिल्म के कई मशहूर डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर है। इन डायलॉग्स को फिल्म ‘शोले’ में बोला था दिग्गज अभिनेता अमजद खान ने, जिन्होंने इस फिल्म मे गब्बर की भूमिका अदा की थी। 70 और 80 के मशहूर विलन बनकर उभरे अमजद खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होने सीधा साधा रोल हो या फिर विलेन बनकर हीरो को परेशान करना अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए। आज अमजद खान भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन दिग्गज अभिनेता हमारी यादों में हमेशा जिंदा हैं। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते जानेंगे।



मुंबई में हुआ था जन्म
अमजद खान का जन्म मुंबई में 27 जुलाई 1940 में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी मुंबई में ही हुई थी। अमजद खान के पिता जयंत खान भी पेशे से अभिनेता थे। अमजद खान के छोटे भाई इम्तियाज खान भी अभिनय करते थे। अमजद खान बड़े पर्दे पर जितने अच्छे विलन थे, असल जिंदगी में वो उतने अच्छे पिता और पति थे। उनकी पत्नी शेहला खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

Amjad khan death anniversary Know Everthing About gabbar Family
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी थी पत्नी से पहली मुलाकात 

अमजद खान अपनी पत्नी शहला को स्कूल के दिनों से जानते थे। दरअसल, शेहला और अमजद मुंबई के बांद्रा में एक-दूसरे के पड़ोसी थे। जब अमजद खान कॉलेज में अपनी बी.ए. की पढ़ाई कर रहे थे और शहला 14 साल की उम्र में स्कूल में थी, लेकिन कम उम्र में ही अमजद खान उनके प्यार में पड़ गए थे। एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए शहला ने बताया था कि अमजद खान और वो पड़ोसी थे। वो सिर्फ 14 वर्ष की थी जब अमजद खान अपनी बीए कर रहे थे। उन्होने ये भी बताया कि अमजद खान को ये बिलकुल पसंद नहीं था कि वो उन्हें भाई बुलाए।

Amjad khan death anniversary Know Everthing About gabbar Family
अमजद खान और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

शहला खान के पिता ने कर दिया था रिजेक्ट

शहला ने ये भी बताया कि अमजद खान ने उन्हें उनके नाम का अर्थ बताते हुए ये तक कह दिया था कि तुम जल्दी बड़ी हो जाओ क्योंकि मुझे तुमसे शादी करनी है। शहला खान ने आगे कहा, वो सिर्फ यही नहीं रुके उन्होंने कुछ दिनों में शहला के घर पर शादी का प्रपोजल भेज दिया, जिसको उनके पिता दिवंगत लेखक और गीतकार अख्तर-उल-ईमान ने ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि वो शादी के लिए अभी बहुत छोटी हैं और ये उचित नहीं है। शहला खान ने कहा शादी का प्रस्ताव ठुकराने की वजह से अमजद खान बहुत ही नाराज हुए थे और उन्होने ये तक कह दिया था कि अगर ये मेरा गांव होता तो मैं आपके परिवार की तीन पीढ़ियों का सफाया कर देता। हालांकि इन दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियों को देखते हुए शहला खान के पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए अलीगढ़ भेज दिया। लेकिन गब्बर यानी अमजद खान ने हार नहीं मानी और वो उनसे चिट्ठियों के द्वारा जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad khan death anniversary Know Everthing About gabbar Family
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

1972 में हुई अमजद खान-शहला की शादी

आखिरकार अमजद खान कि मेहनत रंग लाई और साल 1972 में ये कपल शादी के बंधन में बंधा और शादी के एक साल बाद साल 1973 में इस जोड़े के घर बेटे 'शादाब' ने जन्म लिया। एक लंबे समय तक अमजद खान और शहला खान रिश्ते में रहे थे जिसके बाद अमजद खान के माता-पिता शहला खान के घर रिश्ता लेकर गए और शहला के पिता ने भी इस रिश्ते को स्वीकृति दे दी।

विज्ञापन
Amjad khan death anniversary Know Everthing About gabbar Family
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद मिला गब्बर का रोल

शहला खान से शादी करने के बाद अमजद खान की किस्मत के सितारे चमक गए और उन्हें फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ। अमजद खान से पहले यह भूमिका डैनी डेन्जोंगपा को ऑफर हुई थी, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थी। जिसके बाद अमजद खान को गब्बर की भूमिका के लिए फिल्म में लिया गया और आज ये फिल्म सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed