सब्सक्राइब करें

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने साल के बाकी महीनों के लिए खोला कहानियों का पिटारा, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 27 Jul 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
disney plus hotstar release many stories on ott platform know full details here
शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी, शबाना आजमी संग सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के भारतीय ग्राहकों को मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘ब्लैक विडो’ कब देखने को मिलेगी, इसके बारे में भले ओटीटी के अफसरों के पास कोई जवाब न हो, लेकिन साल के बाकी महीनों के लिए तैयार हो रहे शोज और फिल्मों को लेकर ओटीटी ने अपने मंसूबे मंगलवार को साफ कर दिए। शबाना आजमी, अजय देवगन, सिद्धार्थ, प्रतीक गांधी, शेफाली शाह और कीर्ति कुलहरी जैसे सितारों की मौजूदगी में ओटीटी ने अपने नए शोज का एलान किया। इसके अलावा इस ओटीटी पर आने वाले दिनों में दो नई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इस मौके पर शबानी आजमी ने ओटीटी के आने से कलाकारों को अच्छे किरदार मिलने पर खुशी जताई और कहा कि आने वाले दिनों में जैसे जैसे कहानियों की कसौटियां बढ़ेंगी, भारतीय कलाकारों को ऐसे विविध किरदार करने का मौका मिलेगा, जो अब तक फिल्मों और टेलीविजन पर संभव नहीं था।

Trending Videos
disney plus hotstar release many stories on ott platform know full details here
गौरव बनर्जी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

डिज्नी के भारत में सक्रिय ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ग्राहकों को आने वाले दिनों में और विविधतापूर्ण मनोरंजन सामग्री परोसने का वादा करते हुए इस मौके पर ओटीटी के मुखिया सुनील रयान ने कहा कि उनकी कंपनी ने भारत की विविधता को समझते हुए ऐसा कंटेंट विकसित करने की योजना बनाई है जिसमें देसी दर्शकों की पसंद की ये विविधता झलकती हो। स्टार इंडिया के अंग्रेजी और हिंदी मनोरंजन के प्रमुख गौरव बनर्जी ने इसमें ये भी जोड़ा कि उनकी कंपनी मेगा बजट वाले शोज बनाने के लिए कमर कस चुकी है और अच्छे उपन्यासों और कहानियों पर बनने वाले इन शोज के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी संतोष जताया कि अच्छी कहानियां चाहे वह किसी भी भारतीय भाषा में बनी हो, पूरे देश में एक ही रुचि के साथ देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
disney plus hotstar release many stories on ott platform know full details here
भुज द प्राइड, आर्या सीजन 2, भूत पुलिस, द लीजेंड ऑफ हनुमान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जानकारी के मुताबिक डिज्नी प्लस हॉटस्टार आने वाले दिनों में कुणाल कपूर, डीनो मोरिया, शबाना आजमी और दृष्टि धामी स्टारर सीरीज ‘द एम्पायर’, अजय देवगन और एशा देओल स्टारर सीरीज ‘रुद्र’, सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज ‘आर्या 2’, शेफाली शाह व कीर्ति कुलहरी स्टारर सीरीज ‘ह्यूमन’, प्रिया बापट, अतुल कुलकर्णी, एजाज खान और सचिन पिलगांवकर स्टारर सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स 2’, प्रतीक गांधी, ऋचा चड्ढा और आशुतोष राणा स्टारर ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ सिद्धार्थ, जावेद जाफरी और ऋत्विक साहोर स्टारर सीरीज ‘एस्केप लाइव’, टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला और राजेश तैलंग स्टार सीरीज ‘फियर 1.0’, नवीन चंद्रा, शरत कुमार और जगपति बाबू स्टारर सीरीज ‘घर्षण’, सत्यराज स्टारर सीरीज ‘माई परफेक्ट हसबैंड’, मुरली शर्मा, नंदू, अक्षरा गौड़ा और सोनिया अग्रवाल स्टारर सीरीज ‘फैमिली मैटर्स’, अक्षय ओबेरॉय, सहर बाम्बा, राज बब्बर और पूनम ढिल्लों स्टारर सीरीज ‘दोज प्राइसी ठाकुर गर्ल्स’, एनीमेशन सीरीज ‘हनुमान 2’, डांस रियलिटी सीरीज ‘डांस प्लस’, पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ और के के मेनन स्टार सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ का प्रसारण करने जा रहा है। इसके अलावा पहले से घोषित फीचर फिल्मों ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘भूत पुलिस’ का भी प्रसारण इस दरम्यान होगा।

disney plus hotstar release many stories on ott platform know full details here
स्टार एंड डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऑफिशियल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस मौके पर ‘अमर उजाला’ के एक सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, ‘’ओटीटी के आगमन ने मनोरंजन सामग्री देखने के तौर तरीके में काफी बदलाव किया है। लोग अब किसी भी सामग्री को एकाग्रचित्त होकर लगातार बैठकर नहीं देखते हैं। अगर ओटीटी पर परोसी गई सामग्री उन्हें पसंद नहीं आती है तो वह या तो ओटीटी चैनल बदल देते हैं या फिर उसे देखना बंद कर देते हैं। ये मनोरंजन सामग्री बनाने वालों के लिए नई चुनौती है। लेकिन, इस बदलाव में एक अच्छी बात ये हुई है कि निर्माताओं का ध्यान सितारों से हटकर अब कहानी पर गया है। आने वाले दिनों में और अच्छी कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी और इसी के चलते कलाकारों को भी अब ऐसे किरदार करने को मिल रहे हैं जो फिल्मों और टेलीविजन में काम करते हुए अब तक नहीं मिल पा रहे थे।‘

विज्ञापन
disney plus hotstar release many stories on ott platform know full details here
सुनील ग्रोवर एंड अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द ही वेब सीरीज ‘रुद्र’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे  अजय देवगन ने इस मौके पर कहा कि ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ उन्होंने काफी पहले देखी थी और उन्हें इस कहानी को भारतीय तौर तरीकों से पेश करने का प्रस्ताव पसंद आया। पहली बार वह इस सीरीज में एक स्याह किरदार करने जा रहे हैं और डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में आ रहे नित नए बदलावों के साथ भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री भी कदम ताल करने को तैयार हो रही है। इस मौके पर प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा ने अपनी आगामी सीरीज ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ के बारे में बातचीत की। विकास स्वरूप के इसी नाम के उपन्यास पर बनी रही इस सीरीज का निर्देशन तिगमांशु धूलिया कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed