सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: गिरफ्तारी के डर से कोर्ट पहुंचीं शर्लिन चोपड़ा, 20 सितंबर तक मिली राहत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 27 Jul 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Case Bombay High court order to mumbai police not taking strict action against sherlyn chopra and poonam pandey till 20 september
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा के मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। पॉर्नोग्राफी केस में पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने भी कई खुलासे किए थे, जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा को भी इस केस में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। लेकिन अब इस मामले में कोर्ट ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा दोनों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। दरअसल उन्हें मंगलवार को यानी कि आज क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश होना था। लेकिन इस बीच अब हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।



20 सितंबर तक नहीं होगी शर्लिन और पूनम से पूछताछ

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस मामले में 20 सितंबर तक शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ मुंबई पुलिस को कोई भी सख्त कार्यवाही न करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बता दें कि इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने पहले ही सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका डाल दी थी। उन्हें इस मामले में अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले के बाद इन दोनों ने एक राहत की सांस ली।

Trending Videos
Raj Kundra Case Bombay High court order to mumbai police not taking strict action against sherlyn chopra and poonam pandey till 20 september
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा की जमानत पर हुई सुनवाई

बता दें कि राज कुंद्रा ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें इस मामले में कोर्ट की तरफ से राहत नहीं मिली। पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और उनसे इस मामले में हर तरह की पूछताछ चल रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्हें 19 जुलाई की रात को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद किला कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Case Bombay High court order to mumbai police not taking strict action against sherlyn chopra and poonam pandey till 20 september
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : शर्लिन चोपड़ा
ये था शर्लिन चोपड़ा का दावा


बीते दिनों अश्लील फिल्म बनाने को लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने ये दावा किया था कि उन्होने इस मामले में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दिया था। इसलिए उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने 27 जुलाई को 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया था। शर्लिन चोपड़ा के अलावा पूनम पांडे ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट करके राज कुंद्रा के साथ कांट्रैक्ट और अश्लील फिल्म बनाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूनम पांडे ने 2019 में राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। उन्होंने इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी भी दी, जिस पर सुनवाई होनी है।

Raj Kundra Case Bombay High court order to mumbai police not taking strict action against sherlyn chopra and poonam pandey till 20 september
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram

शर्लिन ने वीडियो किया था पोस्ट

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री ने कहा था कि इस मामले में उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन ये मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए कुछ भी कहना अभी सही नहीं होगा। मैं इस मामले में बस अभी यही बताना चाहती हूं कि महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने इस मामले में मैंने सबसे पहले अपना बयान दर्ज करवाया था।
 

विज्ञापन
Raj Kundra Case Bombay High court order to mumbai police not taking strict action against sherlyn chopra and poonam pandey till 20 september
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Instagram
राज कुंद्रा पर लगाया था ये आरोप 

बता दें कि अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed