सब्सक्राइब करें

Pornography Racket Case: राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
pornography racket case Shilpa Shetty husband Raj Kundra and Ryan Thorpe Sent to judicial custody for 14 days
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

Raj Kundra Case: पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 19 जुलाई की देर रात क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 



फरवरी में हुआ था पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़
बता दें, इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।
 

Trending Videos
pornography racket case Shilpa Shetty husband Raj Kundra and Ryan Thorpe Sent to judicial custody for 14 days
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pornography racket case Shilpa Shetty husband Raj Kundra and Ryan Thorpe Sent to judicial custody for 14 days
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं राज कुंद्रा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान राज कुंद्रा ने तुरंत अपना फोन बदल दिया था। 


 
pornography racket case Shilpa Shetty husband Raj Kundra and Ryan Thorpe Sent to judicial custody for 14 days
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन इस मामले में शिल्पा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
 

विज्ञापन
pornography racket case Shilpa Shetty husband Raj Kundra and Ryan Thorpe Sent to judicial custody for 14 days
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

पति पत्नी में जमकर हुई बहसबाजी
शुक्रवार को जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा और राज के जुहू वाले घर पर छापा मारा, वहां पुलिस राज को भी अपने साथ लेकर गई थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति में खूब बहसबाजी हुई। पुलिस ने वहां शिल्पा से भी लंबे समय तक पूछताछ की। अभिनेत्री ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें हॉटशॉट एप के बारे में कुछ पता है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद शिल्पा घबरा गई थीं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed