सब्सक्राइब करें

प्रोफाइल: प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने के लेकर पैसों के लिए बेड शेयर करने तक, विवादों से घिरी रही है शर्लिन चोपड़ा की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra raj kundra adult video case here controversies of actress Sherlyn Chopra profile
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ करेगी। इस सिलसिले में अभिनेत्री को समन भेजा गया। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी एक ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है। शर्लिन ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल व्हाट्सएप और ईमेल कर रहे हैं कि मैं इस विषय पर कुछ कहूं। आपको बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया , वो कोई और नहीं मैं हूं'।



बता दें किअभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।

Trending Videos
Sherlyn Chopra raj kundra adult video case here controversies of actress Sherlyn Chopra profile
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था। शर्लिन बॉलीवुड में तो कुछ खास कर नहीं सकीं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अब जितने भी खुलासे किए हैं, वो चौंका देने वाले रहे हैं। शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइमपास' से की। इसके अलावा, शर्लिन डायरेक्टर रुपेश पॉल की इंग्लिश मूवी 'कामसूत्र 3डी' की भी एक्ट्रेस रह चुकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra raj kundra adult video case here controversies of actress Sherlyn Chopra profile
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। शर्लिन अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। इस तस्वीर ने उनकी निजी जिंदगी में तहलका मचा दिया था। साल 2012 में प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए एक्ट्रेस शर्लिन ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। शर्लिन हिंदी के साथ साथ कई तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

Sherlyn Chopra raj kundra adult video case here controversies of actress Sherlyn Chopra profile
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मॉडलिंग के दौरान वो पैसे लेकर कई लोगों के साथ बेड शेयर कर चुकी हैं। शर्लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शर्लिन अक्सर बोल्ड फोटोज और कमेंट्स के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra raj kundra adult video case here controversies of actress Sherlyn Chopra profile
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

हालांकि पिछले काफी समय से शर्लिन फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा शर्लिन बिग बॉस के सीजन 3 में दिखाई दी थीं। शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed