इस वर्ष हम आजादी का 75वां महापर्व यानी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरा देश इस समय देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न लोग हर जगह तिरंगा लहराकर तो कर ही रहे है, इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस के संदेश द्वारा देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके हिंदी सिनेमा के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी तरह से आजादी के इस महापर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही देश में भूख, निरक्षरता और बेरोजगारी को दूर करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। लेकिन यूजर्स उनको ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Social Media: जावेद अख्तर ने लगाई बेरोजगारी-भूख मुक्त देश का संकल्प लेने की गुहार, यूजर्स बोले- 20-20 बच्चे...
आज 15 अगस्त के मौके पर बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसके साथ ही उन्होंने देश में भूख, निरक्षरता और बेरोजगारी को दूर करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया, लेकिन कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर जावेद अख्तर का ट्वीट
जावेद अख्तर ने आज 15 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं । आज हम सब शपथ लें कि हम अपने देश को भूख मुक्त, निरक्षरता मुक्त, बेरोजगारी मुक्त, घृणा मुक्त, हर तरह की हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। उनकी 100वीं वर्षगांठ पर भारत दुनिया में सबसे सफल और सबसे खुशहाल होना चाहिए।" लेखक के ये ट्वीट करते ही यूजर्स अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देने लगे और कई उन्हें जनसंख्या वृद्धि की बात पर ट्रोल करते दिखाई दिए।
लोगों ने किया ट्रोल
जावेद अख्तर के स्वतंत्रता दिवस वाले ट्वीट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "आइए हम सब शपथ लें कि हम आप जैसे सांपों की पहचान करेंगे और आपको इस खूबसूरत देश से बाहर निकालेंगे, जो केवल गंदगी देखते हैं क्योंकि उनका दिमाग गंदगी से भरा है।" वही दूसरे ने लिखा- ऐसा होने के लिए प्रतिज्ञा व्यक्तिगत स्तर पर होनी चाहिए। सिर्फ बोलना और दूसरों को सलाह देना खाली शब्द है। प्रत्येक व्यक्ति क्या करने को इच्छुक और वचनबद्ध है? यह प्रतिबद्धता बनाना, सभी इनफ्लुएंसर के लिए मेरा यही सजेशन होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जावेद अख्तर जी...उनको बोलने की हिम्मत दिखाइए जो इस देश के संविधान को नहीं मानते 10-20 बच्चे पैदा करते हें, मनी laundering करते हैं, ऐसे लोगों को बताने की हिम्मत कीजिए..। इसके अलावा कई लोग सर तन से जुदा वाले वाले बयान को लेकर भी उन्हें ट्रोल करते नजर आए।