फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: बायकॉट के बीच सामने आया आमिर खान की भतीजी का बयान, कहा- फिल्म को बर्बाद...

Mon, 15 Aug 2022 04:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 15 Aug 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha aamir khan niece zayn marie supports actor she slams hate campaign against film
लाल सिंह चड्ढा,जायन मारी - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का चारों तरफ जमकर विरोध हो रहा है। लगातार फिल्म को लेकर बायकॉट किया जा रहा है। विवाद के बीच फिल्म भले ही रिलीज हो गई हो, लेकिन लोग आमिर खान और करीना कपूर को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सितारों की अपील भी कोई काम नहीं आ रही है। इसी बीच आमिर खान की भतीजी जायन मारी लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने आमिर खान को ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

laal singh chaddha aamir khan niece zayn marie supports actor she slams hate campaign against film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी थी। वहीं रिलीज होने के बाद लोग जमकर इसका बायकॉट कर रहे हैं। बायकॉट का असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच आमिर खान की भतीजी जायन मारी ने सोशल मीडिया पर लोगों से लाल सिंह चड्ढा देखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वो विरोध करके फिल्म को बर्बाद न करें। वहीं आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भी जायन मारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

laal singh chaddha aamir khan niece zayn marie supports actor she slams hate campaign against film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

जायन ने अपने वीडियो में कहा है कि अगर आमिर खान ने आपको जरा भी इंप्रेस किया है या फिर आप उनसे जरा भी एंटरटेन हुए है तो लाल सिंह चड्ढा जरूर देखिए। उन्होंने बहुत शानदार फिल्म बनाई है। वहीं बायकॉट के बाद करीना कपूर ने भी लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। इसके अलावा मोना सिंह भी आमिर खान के समर्थन में खड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha aamir khan niece zayn marie supports actor she slams hate campaign against film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले ऋतिक रोशन ने भी आमिर खान की फिल्म का सपोर्ट किया था, जिसके बाद ट्विटर पर बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड करने लगा था। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को वीकएंड का भी फायदा नहीं मिल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed