फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Controversy: आमिर से शाहरुख खान तक, देश को लेकर दिए गए इन बयानों से स्टार्स ने दुखाया जनता का दिल

Mon, 15 Aug 2022 04:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
controversial statements by bollywood actors amir khan to shahrukh khan salman khan
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का बहुत पुराना इतिहास रहा है, इसे सबसे रिच सिनेमा के तौर पर जाना जाता है, लेकिन मौजूदा समय में लोग बॉलीवुड का जैसे बहिष्कार कर रहे हैं। इस समय अगर देखा जाए तो बॉलीवुड की हर तीसरी फिल्म का विरोध किया जाता है और किसी न किसी बात को लेकर बायकॉट ट्रेंड होने लगता है। हाल ही में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ ही शाहरुख की पठान को भी बायकॉट किया जा रहा है, लेकिन यह सब अचानक से होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए गाहे-बगाहे बॉलीवुड को लोग खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। शाहरुख से लेकर सलमान और आमिर खान तक कई सितारों के पुराने विवादित बयान रहे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि मौजूदा समीकरण उन्हीं पर बनता नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के देश के लिए दिए ऐसे कौन से बयान हैं, जिनकी वजह से कई बार दर्शक उनके विरोध में खड़े हो जाते है।

controversial statements by bollywood actors amir khan to shahrukh khan salman khan
आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान का विवादित बयान
अभिनेता आमिर खान ने एक बार बयान दिया था कि देश में कई घटनाओं ने उन्हें चिंतित कर दिया है और उनकी पत्नी किरन राव ने उन्हें देश छोड़ने तक का सुझाव दे दिया था। अभिनेता ने कहा कि किरण को अपनी बच्चों की चिंता है और उन्हें हर दिन अखबार खोलने तक में डर लगता है। हालांकि इस पर अभिनेता ने सफाई भी दी थी कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

controversial statements by bollywood actors amir khan to shahrukh khan salman khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देश में बढ़ी असहिष्णुता- शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 50वें जन्मदिन पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है। उनके इस बयान से हंगामा मच गया था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा था कि अगर उनकी किसी बात से भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
controversial statements by bollywood actors amir khan to shahrukh khan salman khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
अभिनेता सलमान खान का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। मुंबई धमाकों में के दोषी याकूब मेनन को लेकर किए गए सलमान के ट्वीट पर काफी हंगामा मचा था क्योंकि उन्होंने लिखा था कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। हालांकि एक्टर ने बाद में ये ट्वीट हटा दिया था और एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। जिनमें उन्होंने कहा था कि ये सब एक गलतफहमी थी।

विज्ञापन
controversial statements by bollywood actors amir khan to shahrukh khan salman khan
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार नसीरुद्दीन शाह का भी विवादों से पुराना नाता रहा है । चाहे लव जिहाद हो, भारत में  मुगलों का योगदान बताना हो या फिर देश में डर लगने का बयान, वह कई बार अपने विवादित बोलों की वजह से ट्रोल किए जा चुके हैं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्हें आज के भारत में डर लगता है। अपने बच्चों के लिए चिंता होती है। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed