बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'महाभारत' में काम करने की खबरें जब से आई हैं तब से विवाद भी गहराता जा रहा है। फिल्म में उनके कृष्ण का किरदार निभाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सामने आए और आमिर खान के बचाव में उतरे।
आमिर के 'कृष्ण अवतार' के समर्थन में बॉलीवुड के इस सेलिब्रिटी ने कट्टरपंथियों को दे डाली चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बाद इस पर बहस तेज होने लगी। अब इस पर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां सेक्युलरिज्म हमेशा से रहा है। यहां पक्षपात की कोई संभावना नहीं है।
जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'मैं 1965 में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था और मेरी तनख्वाह 50 रुपए महीना थी। मैंने इन 53 सालों में किसी क्षण भी किसी तरह के जातिवाद, पक्षपात का अनुभव नहीं किया। यह फिल्म उद्योग धर्मनिरपेक्षता का गढ़ है। कट्टरपंथियों.. इसे प्रदूषित करने की कोशिश मत करो।'
I had joined film industry in 1965 on a salary of 50 rupees per month. In these 53 years not for a second I have experienced or even seen any communal bias in our industry . This Film industry is the citadel of secularism . Bigots , don’t try to pollute it .
जावेद अख्तर यहीं नहीं रुके, जब एक ट्विटर यूजर ने उनके 50 रुपए महीने के वेतन और धर्मनिरपेक्षता की टिप्पणी पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा, 'मैं यह बताना चाहता हूं कि जब मैं आर्थिक और सामाजिक रूप से बहुत कमजोर स्थिति में था, तब भी मैंने कम से कम किसी भी सांप्रदायिक आधार पर किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया।'
This is to establish that even when I was economically in a very humble and socially in a very vulnerable position then too I didn’t feel any discrimination at least on any communal grounds .
बता दें कि आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट 'महाभारत' होगा। खबर है कि इस फिल्म में आमिर 'कृष्ण' का रोल निभाएंगे। 'कृष्ण' के रोल करने को लेकर भारत में बसे फ्रेंच मूल के पॉलिटिकल राइटर फ्रेंकॉइस गॉतियर ने ट्विटर पर ऐसी टिप्पणी की जिसके बाद से ही इस मुद्दे पर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।