फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharma Sansad: Bulli Bai एप पर ट्वीट करना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, ट्रोल हुए तो बोले- ये मेरे परदादा को गाली दे रहे...

Tue, 04 Jan 2022 11:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 Jan 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Javed akhtar reaction on users who trolled him over his tweet on bulli bai app and dharam sansad
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी और धर्म संसद मामले पर जावेद अख्तर ने बीते रोज अपने विचार रखे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जावेद ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि सौ महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है, तथाकथित धर्म संसद सेना और पुलिस को लगभग 200 मिलियन लोगों के नरसंहार की सलाह दे रही है। मैं हर एक की चुप्पी, खास तौर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही है सब का साथ है? इसके बाद जावेद अख्तर को खूब ट्रोल किया गया। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है।

Javed akhtar reaction on users who trolled him over his tweet on bulli bai app and dharam sansad
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुछ देर पहले किए गए ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा- जबसे मैंने मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी के खिलाफ आवाज उठाई, तभी से गोडसे का महिमामंडन करने वालों और पुलिस को नरसंहार का उपदेश देने वाले लोगों ने मेरे परदादा स्वतंत्रता सेनानी को गालियां देनी शुरू कर दीं, जिनकी मृत्यु 1864 में कालापानी की सजा के दौरान हुई थी। आप ऐसे बेवकूफों से क्या कह सकते हैं?


 

Javed akhtar reaction on users who trolled him over his tweet on bulli bai app and dharam sansad
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, जावेद अख्तर के परदादा फजल-ए-हक खैराबादी 1857 की क्रांति में शामिल थे। उन्हें अंडमान निकोबार स्थित काला पानी जेल में रखा गया, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। जावेद अख्तर के पीएमसे सवाल वाले ट्वीट पर बवाल मच गया था। कुछ यूजर्स ने लिखा था- अगर आप किसी भी अपराध के खिलाफ हैं, तो आपको किसी भी जाति, धर्म या व्यक्तिगत पसंद के बावजूद इसका विरोध करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed akhtar reaction on users who trolled him over his tweet on bulli bai app and dharam sansad
जावेद अख्तर - फोटो : social media

गौरतलब है कि करीब 100 मुस्लिम महिलाओं की कथित तौर पर नीलामी के लिए उनकी मॉर्फ्ड फोटोज एक एप पर अपलोड की गई थी। इस एप का नाम बुल्ली बाई है। इसे होस्टिंग प्लेटफॉर्म Github पर रिलीज किया गया था। यह मामला नए साल के पहले दिन सामने आया जब कुछ सक्रिय महिलाओं ने इसे लेकर आवाज उठाई। शिकायतकर्ताओं ने इस ऐप्प के डेवलपर की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Javed akhtar reaction on users who trolled him over his tweet on bulli bai app and dharam sansad
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में शिकायतकर्ताओं ने इस एप के डेवलपर की गिरफ्तारी की मांग की है। बाद में दिल्ली और मुंबई में FIR होने के बाद इस सिलसिले में जांच जारी है और Github से अकाउंट बंद करवा दिया गया है। इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed