गीतकार जावेद अख्तर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। उनके ट्वीट की चर्चा पड़ोसी मुल्क तक होती है। हाल ही जावेद अख्तर राज्यसभा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी पर बुरी तरह भड़क गए।
सुब्रमण्यम स्वामी की इस बात पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'तुम्हें हार्वर्ड से निकाला गया था?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ट्विटर पर साल 2018 की एक खबर शेयर की थी जिसमें मस्जिदों को बंद किए जाने की खबर भी छपी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऑस्ट्रिया में सात मस्जिद बंद और 60 इमाम निकाले गए।' इसे देखकर जावेद अख्तर भड़क गए और उन्होंने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी।
जावेद अख्तर ने लिखा, 'जैसे तुम्हें हार्वर्ड से निकाला गया था? आप इसी लायक हैं। और अब मुझे विश्वास है उन इमामों ने भी कुछ ऐसा ही काम किया होगा। आप सब एक ही डाल के पंक्षी हैं। आप सभी नफरत फैलाने के लिए पंख फैलाते हैं।
Like you were kicked out from Harvard ? You deserved it and I am sure so do these Imams . You all are the birds of the same feathers . You all spread wings to spread hate .
जावेद अख्तर की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'तुम कबाब में हड्डी क्यों बनते हो हमेशा?' इस पर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, 'कबाब में हड्डी अच्छी नहीं लगती? चलिए ये तो पता चला कि आप नॉन वेजिटेरियन है।'
Kabab mein haddi achchi nahin lagti . ?? Chaliye yeh to pata chala ke aap non vegetarian hain .
इसके अलावा एक यूजर ने जावेद अख्तर को पाखंडी कहते हुए लिखा कि एक नास्तिक कुछ धर्म की खबरों को पढ़कर नाराज हो गया? इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे कोई समस्या नहीं है यदि सभी देशों के तर्कहीनता और घृणा के सभी उपदेशों को खत्म कर दिया जाता है। मैं केवल इशारा कर रहा था कि बर्तन केतली को काला कह रहा है।'
I have no problem at all if all the preaches of irrationality and hatred are kicked out of all the countries . I was only pointing out that the pot is calling the kettle black .
कोरोना वायरस के खौफ के बीच सलमान और आमिर का बड़ा फैसला, बढ़ सकता है इस बात का खतरा