फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना को धमकी देने के मामले में कोर्ट ने जावेद अख्तर को भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश

Tue, 25 Jul 2023 05:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jul 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar Summoned by Court in Kangana Ranaut Intimidation and Insult case
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जावेद अख्तर और कंगना रणौत के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेत्री की ओर से दायर शिकायतों के आधार पर प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (एक महिला की विनम्रता का अपमान) के तहत तलब किया है। 


Zeenat Aman: ओटीटी के उछाल से बहुरे सितारों के दिन, जीनत अमान की फीस इतने लाख तक पहुंची

Javed Akhtar Summoned by Court in Kangana Ranaut Intimidation and Insult case
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पांच अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि यह मामला 2021 का है, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जावेद अख्तर ने उन पर ऋतिक रोशन से माफी मांगने का दबाव डाला था। अभिनेत्री के इस बयान के बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
Dono Teaser: 'दोनों' का टीजर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे सनी देओल के बेटे

Javed Akhtar Summoned by Court in Kangana Ranaut Intimidation and Insult case
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

यह वह समय था जब ऋतिक और कंगना दोनों कथित ईमेल को लेकर विवाद में फंसे हुए थे। तब कंगना ने भी जावेद अख्तर के खिलाफ धमकी और अपमान की शिकायत दर्ज की थी। इस केस में पिछली सुनवाई में डॉ रमेश अग्रवाल, जो जावेद अख्तर, कंगना रणौत और रोशन परिवार के चिकित्सक हैं, को गवाह के रूप में अदालत में बुलाया गया था। 
OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar Summoned by Court in Kangana Ranaut Intimidation and Insult case
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने उल्लेख किया कि बैठक अख्तर, कंगना और उनकी बहन रंगोली के बीच हुई थी जहां वह भी मौजूद थे। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि अख्तर ने उनसे अभिनेताओं के बीच के मुद्दों के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्हें कैसे समझौते पर पहुंचना चाहिए।
Amit Bhatt: 'क्या आप गुटखा खाते हो'?, यूजर के सवाल पर 'चंपक चाचा' ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Javed Akhtar Summoned by Court in Kangana Ranaut Intimidation and Insult case
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu

डॉ. अग्रवाल ने कोर्ट में बताया कि मुलाकात करीब 20-30 मिनट तक चली थी। न्यूज पोर्टल ने अग्रवाल के हवाले से बताया कि अग्रवाल जावेद अख्तर के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित थे और बैठक का एजेंडा यह था कि दोनों अभिनेता एक-दूसरे से माफी मांगेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कंगना के वकील से यह भी पुष्टि की कि अभिनेत्री ने कभी भी उनसे उनके और ऋतिक रोशन के बीच विवाद में मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा था।
Palak Tiwari: कटाए बाल, दी गांव भेजने की धमकी, जानें श्वेता तिवारी ने बेटी पलक पर क्यों ढाया था जुल्म?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed