फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: ओटीटी के उछाल से बहुरे सितारों के दिन, जीनत अमान की फीस इतने लाख तक पहुंची

Tue, 25 Jul 2023 04:40 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Jul 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Bun Tikki Film actress Zeenat Aman to Manoj Bajpayee and Pankaj Tripathi Know About thess OTT Stars Fees
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में इन दिनों पुराने चावलों की फिर से लौट रही खुशबू में कुछ नए पकवान अभिनेत्री जीनत अमान भी पकाने लगी हैं। जब से खबर आई है कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम करने के लिए वरिष्ठ अभिनेत्रियों जया बच्चन और शबाना आजमी को एक एक करोड़ रुपये मिले हैं, लोग इस बात का पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर देव आनंद की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान की फीस इन दिनों कितनी है। जीनत अमान इन दिनों एक साथ कई कहानियों में काम कर रही हैं। और, उनको जो फीस घर बैठे ऑफर हो रही है, वह चौंकाने वाली है।

Bun Tikki Film actress Zeenat Aman to Manoj Bajpayee and Pankaj Tripathi Know About thess OTT Stars Fees
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी संचालन कंपनियों ने सीनियर कलाकारों मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी का रेट जिस तरह बढ़ाया है, उसका असर हर तरफ दिख रहा है। बताते हैं कि मनोज एक ओटीटी फिल्म के लिए इन दिनों 12 से 13 करोड़ रुपये ले रहे हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी की फीस भी पांच करोड़ के आगे निकल चुकी है। दोनों कलाकारों के पास इतना काम है कि अगले दो साल तक उनकी तारीखें जुगाड़ पाना ही मुश्किल हो रहा है। इस चांदनी की कुछ रोशनी जीनत अमान पर भी पड़ी है और बताते हैं कि उनकी फीस भी 50 लाख रुपये से ऊपर निकल चुकी है।

Bun Tikki Film actress Zeenat Aman to Manoj Bajpayee and Pankaj Tripathi Know About thess OTT Stars Fees
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल के दिनों में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' के बाद बीते जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान को मनीष मल्होत्रा की फिल्म 'बन टिक्की' मे काम करने का बड़ा मौका मिला है। इस फिल्म में जीनत अमान केन्द्रीय भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा जीनत अमान फिल्म 'मडगांव द क्लोज्ड फाइल्स' भी कर रही हैं।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लगने लगा सट्टा, पहले दिन की ओपनिंग पर सबकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bun Tikki Film actress Zeenat Aman to Manoj Bajpayee and Pankaj Tripathi Know About thess OTT Stars Fees
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म 'बन टिक्की' में जीनत अमान एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और बच्चों के साथ बेहतर व्यवहार करने और कुछ लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारी लेती है। जीनत अमान मानती है कि यह भूमिका ऐसी है जो उनके विचारों से मेल खाती है। जीनत अमान ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि जिस तरह की भूमिकाएं वह फिल्मों में करना चाह रही थीं, उस तरह की भूमिकाएं निभाने के मौके मिल रहे हैं।
Palak Tiwari: कटाए बाल, दी गांव भेजने की धमकी, जानें श्वेता तिवारी ने बेटी पलक पर क्यों ढाया था जुल्म?

विज्ञापन
Bun Tikki Film actress Zeenat Aman to Manoj Bajpayee and Pankaj Tripathi Know About thess OTT Stars Fees
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'बन टिक्की' से पहले जीनत अमान जी5 की वेब सीरीज 'शो स्टॉपर' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। मनीष हरिशंकर के निर्देशन में बनी यह सीरीज अंडरगारमेंट फिटिंग जैसे विषय पर आधारित है। इस फिल्म में जीनत अमान एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बताती है कि अंडरगारमेंट फिटिंग जैसी समस्या से कैसे निपटा जा सकता है। इस सीरीज की शूटिंग इंदौर और मुंबई में हुई और जल्द ही यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम होगी।
OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed