सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: द आर्चीज की स्टारकास्ट को लेकर जोया पर नहीं उठने चाहिए सवाल, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले जावेद अख्तर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Nov 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar talks about nepotism says Zoya Akhtar should not be questioned for the Archies star kids casting
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जोया अख्तर अपनी नई फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सुखियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उन्होंने कई बड़े स्टार किड्स को कास्ट किया है। फिल्म के जरिए कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जोया और उनके पिता जावेद अख्तर, गायक अंकुर तिवारी और डॉट ने फिल्म पर चर्चा की। फिल्म के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने नेपोटिज्म पर अपने विचार साझा किए।

Trending Videos
Javed Akhtar talks about nepotism says Zoya Akhtar should not be questioned for the Archies star kids casting
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाला ही में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने 'द आर्चीज' की कास्टिंग के लिए जोया अख्तर के बारे में बात की और बताया किया कि फिल्में बनाते समय वे व्यक्तिगत जोखिम लेते हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर पर जोया अपने पैसों से जोखिम उठा रही हैं। अगर, कुछ भी गलत होता है तो यह सरकारी धन या किसी अन्य उद्योगपति का पैसा दांव पर नहीं है, यह यह उनका अपना पैसा है। फिल्म का समर्थन करने वाले व्यक्ति के रूप में उन्हें बिना किसी पूछताछ के फिल्म के कलाकारों में अपनी इच्छानुसार किसी को भी शामिल करने का अधिकार है। उन्हें किसी को भी निशाने पर लेने का पूरा अधिकार है, उनसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए। वे जोखिम ले रही हैं, यह उनका प्रोजेक्ट है और वे इसका समर्थन कर रही हैं।
Animal: 'एनिमल' क्यों पड़ा संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म का नाम? रणबीर कपूर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar talks about nepotism says Zoya Akhtar should not be questioned for the Archies star kids casting
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद वैश्विक स्तर पर मौजूद हो सकता है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह अलग है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सफलता एक निष्पक्ष चुनाव की तरह है, व्यक्ति तभी सफल हो सकता है, जब दर्शकों द्वारा उसकी सराहना की जाए, इसलिए किसी को स्टारडम के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। सितारे दर्शकों द्वारा बनाए जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के बारे में बात होती रहती है। नेपोटिज्म फिल्म इंडस्ट्री में हो ही नहीं सकता। दुनिया में हर जगह हो जाए, पर यहां नहीं हो सकता।
Latest Box Office Report: टाइगर 3 से भिड़ंत में फर्रे का कुछ ऐसा है हाल, वीकएंड पर 12वीं फेल ने दिखाया कमाल

Javed Akhtar talks about nepotism says Zoya Akhtar should not be questioned for the Archies star kids casting
जावेद अख्तर - फोटो : social media

उन्होंने बताया कि नौकरशाही सेटिंग या एजेंसियों में भाई-भतीजावाद की संभावना अधिक होती है, जहां निचले पदों पर बैठे व्यक्तियों को नियुक्ति का अधिकार होता है। हालांकि, फिल्म उद्योग में यह भाई-भतीजावाद नहीं है, क्योंकि व्यक्ति व्यक्तिगत जोखिम ले रहे हैं और किसी और पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हर जगह नेपोटिज्म हो सकता है, लेकिन यहां नेपोटिज्म इसलिए नहीं है, क्योंकि आदमी यहां खुद खतरा ले रहा है। वो किसी और के कंधे पर बंदूक रखे हुए हैं।'
Alia Bhatt Deepfake Video: आलिया भट्ट भी हुईं एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार, डीपफेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
Javed Akhtar talks about nepotism says Zoya Akhtar should not be questioned for the Archies star kids casting
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर ने 'द आर्चीज' का निर्देशन किया है, जो इसी नाम की लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित है। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा शामिल हैं। यह फिल्म सात दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Shah Rukh Khan: 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख, गेटवे ऑफ इंडिया से एक्टर का वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed