{"_id":"5e356acc8ebc3ec6ea07d302","slug":"jawaani-jaaneman-actor-alaya-furniturewala-may-part-of-karan-johar-student-of-the-year-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जवानी जानेमन' के रिलीज होते ही अलाया की लगी लॉटरी, करण जौहर के 'स्कूल' में हुई एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जवानी जानेमन' के रिलीज होते ही अलाया की लगी लॉटरी, करण जौहर के 'स्कूल' में हुई एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
aalia furniturewalla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अलाया फर्नीचरवाला ने इस शुक्रवार को फिल्म 'जवानी जानेमन' से हिंदी फिल्म जगत के कदम रखा है। पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी इस फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू के साथ नजर आ रही हैं। इसी बीच अलाया को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।सामने आई जानकारी के अनुसार अलाया, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में नजर आ सकती हैं।
2 of 4
Alaia Furniturewalla
- फोटो : amar ujala mumbai
सूत्रों के अनुसार अलाया को फिल्म के लिए कॉस्ट भी कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों से बैंकॉक में शुरू होगी। नितिन कक्कड़ निर्देशित जवानी जानेमन को वैसे तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। हालांकि पहली ही फिल्म में अपनी अदाकारी को लेकर अलाया खूब सुर्खियों में हैं। ज्यादातर लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की है। अब लगता है कि अलाया को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से अपनी अदाकारी का ईनाम भी मिल गया है।
3 of 4
जवानी जानेमन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जवानी जानेमन' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं बता दें कि फिल्म में अलाया, सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aalia furniturewalla
- फोटो : social media
वैसे तो अक्सर स्टारकिड करण की इस फ्रेंचाइजी के जरिए अपने करियर की शुरुआत करते हैं लेकिन अलाया की यह दूसरी फिल्म होगी। उल्लेखनीय है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली पार्ट तो सुपरहिट साबित हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्र नजर आए थे हालांकि दूसरी पार्ट कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हुई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में थे। ऐसे में अलाया के आगे का करियर ग्राफ इस फिल्म के परिणाम पर आधारित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।