1 फरवरी 1991 को अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और गोविंदा स्टारर फिल्म 'हम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज 29 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। अमिताभ के साथ फिल्म में रजनीकांत और गोविंदा ने उनके छोटे भाइयों का किरदार निभाया था। फिल्म में किमी काटकर, शिल्पा शिरोडकर और दीपा साही भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के 29 साल पूरे होने पर दिखाते हैं 29 साल में कितने बदल गए हैं ये सितारे...
फिल्म 'हम' को हुए 29 साल पूरे, 'टाइगर' से लेकर 'जुम्मा' तक इतनी बदल गई है स्टारकास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन- टाइगर, शेखर
फिल्म 'हम' में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में अमिताभ ने शुरुआत में 'टाइगर' का किरदार निभाया और बाद में 'शेखर' का किरदार निभाया। ये दोनों एक ही व्यक्ति थे। अमिताभ फिल्म में अपनी पहचान बदलने के लिए नाम के साथ ही शहर भी बदल लेते हैं। अमिताभ की ये फिल्म भी उनकी हिट फिल्मों की सूची में शुमार है।
रजनीकांत- कुमार
'हम' फिल्म में अमिताभ के दो छोटे भाई थे कुमार और विजय। जिसमें से कुमार का किरदार साउथ इंडियन इंडस्ट्री के मेगा स्टार रजनीकांत ने निभाया था। कुमार एक पुलिस ऑफिसर रहता है। जिसकी एक बीवी और बेटी भी रहती है। कुमार अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहता है।
दीपा साही- आरती
फिल्म में रजनीकांत (कुमार) की बीवी आरती का किरदार दीपा साही ने निभाया है। दीपा साही फिल्म में गृहणी बनी थीं। जो पांच लोगों के परिवार को अरेले ही संभालती हैं। दीपा साही ने यूं तो कई और फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उनका सिक्का बॉलीवुड में चल नहीं पाया। फिल्मों के बाद दीपा ने निर्देशन में हाथ आजमाया। फिल्म 'हम' के बाद दीपा के लुक में काफी बदलाव आ गया है।
गोविंदा- विजय
फिल्म में गोविंदा ने 'विजय' का किरदार निभाया है। विजय शेखर और कुमार के सबसे छोटे भाई रहते हैं जो कॉलेज में पढ़ रहे होते हैं। फिल्म में परिवार के प्रेम को बड़े अच्छे से दर्शाया गया है। इस फिल्म को 29 साल पूरे हो चुके हैं। इन 24 सालों में गोविंदा के लुक में भी काफी बदलाव आ गए हैं।