भारत में बॉलीवुड और टॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड फिल्मों का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में जब फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के नौवें पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ तो देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लेकिन इस ट्रेलर के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश भी देखने को मिलने वाला है।
बॉक्स ऑफिस पर होगी सबसे बड़ी टक्कर, सलमान और अक्षय से होगा विन डीजल का मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर हॉलीवुड फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9 द फास्ट सागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार सभी के पंसदीदा अभिनेता विन डीजल के साथ डब्लूडब्लूई फाइटर जॉन सीना की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में वह विन डीजल के भाई के किरदार में हैं। हालांकि दोनों में बिल्कुल भी नहीं पटती है और दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन हैं। इस बार की पार्ट में फुल फैमिली तड़का डाला गया है। ट्रेलर में मिशेल रोड्रिग्ज, जोरदाना ब्रूस्टर, टाइरिस गिब्सन और लुडाक्रिस भी अहम किरदारों में हैं।
अक्सर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में परिवार को प्राथमिकता का संदेश दिया जाता रहा है। लेकिन इस पार्ट में यह परिवार केन्द्र में आ गया है। फिल्म में दो भाई एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही भाई कार रेसिंग से लेकर लड़ाई और चालाकी में माहिर हैं। ट्रेलर में कार के साथ साथ एयर क्रॉफ्ट भी नजर आ रहे हैं जो स्टंट्स को और भी दिलचस्प बनाते हैं। ट्रेलर में सबसे बड़ा सरप्राइज 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट' के अहम किरदार हेन की वापसी है। हालांकि मरने के बाद वह कैसे जिंदा हुए इसका खुलासा फिल्म में किया जाएगा। बैकग्राउंड संगीत की बात करें तो वह फिल्म के रोमांच को दोगुना कर देता है। फिल्म 22 मई 2020 को रिलीज होगी। इसकी पिछली पार्ट ने भारत से करीब 86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म देश में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
वैसे एक तरफ जहां हर कोई इस फिल्म के लिए उत्साहित है तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार के फैंस दुविधा में फंसते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी ईद 2020 पर ही रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।
वहीं अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब और एफ 9- फास्ट सागा के साथ ही सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई भी ईद 2020 पर ही रिलीज होनी है। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में हैं।