फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ask Srk: 'जवान में आप गंजे क्यों हो गए?', फैन के सवाल का शाहरुख खान ने खास अंदाज में दिया जवाब

Thu, 10 Aug 2023 05:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 10 Aug 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Funny Reply on Why he did Bald for Film in Ask Srk Session
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने करियर में पहली बार 'जवान' के लिए गंजे हुए हैं। सुपरस्टार कथित तौर पर फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। अपने 30 साल से अधिक के करियर में वह पहली बार किसी फिल्म में बिना बाल के दिखने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिसमें किंग खान का बाल्ड लक देखने को मिला है।


Vicky Kaushal: डूरंड कप के एंथम ‘भिड़े’ में शामिल हुए विक्की कौशल, बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Jawan Actor Shah Rukh Khan Funny Reply on Why he did Bald for Film in Ask Srk Session
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इस बीच शाहरुख ने 10 अगस्त को फैंस से बातचीत करने के लिए अपना मशहूर 'आस्क एसआरके' सेशन आयोजित किया। इस दौरान जब एक फैन ने उनसे 'जवान' के लिए गंजा होने के बारे में पूछा तो उन्होंने सबसे मजेदार जवाब दिया।

Jawan Actor Shah Rukh Khan Funny Reply on Why he did Bald for Film in Ask Srk Session
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा, "आप गंजे क्यों हो गए पाजी? आप खतरनाक लग रहे हैं। क्या हुआ?" इसका जवाब शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज में दिया। शाहरुख ने ट्वीट किया, "घर के बाहर ओले पड़ रहे थे सोचा गांजा हो जाऊं पूरा मजा लूटूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Funny Reply on Why he did Bald for Film in Ask Srk Session
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जवान को रिलीज होने में अब 30 दिन से भी कम का समय रह गया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में शाहरुख कथित तौर पर बाल्ड लुक में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Funny Reply on Why he did Bald for Film in Ask Srk Session
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान' सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। फिल्म को इसी साल दिसबंर के महीने में रिलीज करने की तैयारी है। इसमें किंग खान के साथ तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में दिखेंगी।
12th Fail: 3 इडियट्स और छिछोरे के बाद आई '12th फेल', UPSC की तैयारी करने वालों को लगेगी अपनी, टीजर हुआ आउट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed