शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। इसे देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'पठान' के बाद सभी किंग खान को एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Jawan: 'जवान' में नहीं होगा कियारा आडवाणी का कैमियो? शाहरुख की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट
फिल्म को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 'जवान' में कियारा आडवाणी का भी कैमियो होने वाला है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट में इन खबरों को गलत बताया गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में कियारा आडवाणी नजर नहीं आएंगी। इस बारे में एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “ये अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं। फिल्म में कोई गाना शूट नहीं किया गया है और न ही कियारा आडवाणी का कोई कैमियो है। जवान इतनी बड़ी फिल्म है, हर दिन कोई न कोई अफवाह सुनने को मिलती है।'
जवान का निर्माण किंग खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और संजीता भट्टाचार्य भी हैं। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कियारा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अब तक 75 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।
वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो 'जवान' के बाद किंग खान 'डंकी' में दिखेंगे। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है हैं। मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को इसी साल क्रिस्मस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर