सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर और ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan and Nayanthara Atlee film wont Postpone release date teaser trailer will out in early May
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 'पठान' की सफलता के बाद अब फिल्म 'जवान' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फैंस बेसब्री से किंग खान की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। काफी दिनों से खबरें थीं कि शाहरुख की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब इसके रिलीज डेट के साथ प्रोमो और ट्रेलर पर भी नया अपडेट आ चुका है।

Trending Videos
Jawan Shah Rukh Khan and Nayanthara Atlee film wont Postpone release date teaser trailer will out in early May
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट को स्थगित नहीं किया गया है। तय तारीख पर ही निर्माता फिल्म को रिलीज करेंगे और इसका प्रमोशन भी करेंगे। यह फिल्म दो जून 2023 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज में काफी कम समय बचा है, जिसको देखते हुए मेकर्स ने एक महीने के भीतर सॉलिड प्रचार अभियान की योजना बनाई है और सभी स्टार्स ने भी फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी कमर कस ली है।

Anupam Kher: तारिक फतेह के निधन अनुपम खेर ने जताया शोक, अभिनेता ने इमोशनल नोट शेयर कर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan and Nayanthara Atlee film wont Postpone release date teaser trailer will out in early May
शाहरुख खान - फोटो : social media
'जवान' का टीजर मई के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं, ट्रेलर को मई के मध्य में जारी किया जा सकता है। बता दें कि जाने-माने निर्देशक एटली 'जवान' के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म में किंग खान के साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Shehnaaz Gill: इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं शहनाज, बोलीं- मुझे चैलेंजिंग किरदार पसंद है
Jawan Shah Rukh Khan and Nayanthara Atlee film wont Postpone release date teaser trailer will out in early May
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो एटली के निर्देशन वाली 'जवान' में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन और संजय दत्त का कैमियो भी होगा।

SRK-Aryan: विज्ञापन में SRK संग दिखा आर्यन खान का भी जलवा, डायरेक्शन के साथ स्क्रीन डेब्यू से लूटी महफिल

विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan and Nayanthara Atlee film wont Postpone release date teaser trailer will out in early May
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म में शाहरुख खान के किरदार की बात करें तो चर्चा है कि 'जवान' में किंग खान डबल रोल निभाते नजर आएंगे, जिसमें से एक किरदार गैंगस्टर का होगा तो वहीं दूसरा किरदार रॉ अधिकारी का होगा। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दो जून को रिलीज होगी। 'जवान' के बाद शाहरुख खान 'डंकी' में नजर आएंगे।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, पहली बार अपने नाम में 'जोनस' देख एक्ट्रेस का था यह रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed