Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के बाद फिर एक साथ दिखे सलमान-भाग्यश्री, फैंस बोले- पहला प्यार कोई नहीं भूलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और भाग्यश्री ने साल 1989 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर नहीं देखा गया। अब 33 साल बाद फिर दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आए हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के साथ भाग्यश्री का एक सीन है।
KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली
दरअसल, अब सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' से सलमान और भाग्यश्री के सीन का एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाग्यश्री की एंट्री दिखाई गई है, जैसे ही वह स्क्रीन पर आती हैं तो बैकग्राउंड में फिल्म 'मैंने प्यार किया' का म्यूजिक बजने लगता है और दोनों की झलक भी दिखाई देती है। दोनों कलाकारों को इतने साल बाद फिर एक बार स्क्रीन पर देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वह वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Shehnaaz Gill: शहनाज ने घर से भागने और गलतियां करने पर दी सफाई, कहा- सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए
फैंस प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि फिल्म में अगर कुछ अच्छा है तो बस यह सीन। वहीं कई यूजर्स 'मैंने प्यार किया' के डायलॉग्स को याद कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' में भाग्यश्री के साथ उनके बेटे अभिमन्यु दासानी और उनके पति और अभिनेता हिमालय दासानी भी हैं।
Anupam Kher: तारिक फतेह के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक, अभिनेता ने इमोशनल नोट शेयर कर कही यह बात
वहीं, बात करें फिल्म की तो 'किसी का भाई किसी की जान' चार भाइयों की कहानी और उनके बीच के बंधन को दिखाती है। कहानी सलमान खान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाइयों की देखभाल करने के लिए शादी से परहेज करते हैं। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे कई मुख्य कलाकार हैं।
Shehnaaz Gill: इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं शहनाज, बोलीं- मुझे चैलेंजिंग किरदार पसंद है