फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Teaser Exclusive: पहली बार पर्दे पर गंजे दिखेंगे शाहरुख खान, ‘जवान’ के टीजर का फ्रेम दर फ्रेम खुलासा

Mon, 03 Jul 2023 10:27 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Jul 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jawan Teaser Exclusive information Shah Rukh Khan to be seen in different avatar fans wait for bald look
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पठान’ देकर फिर से बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन चुके अभिनेता शाहरुख खान की अगली एक्शन फिल्म ‘जवान’ का टीजर इस महीने रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्देशक एटली की ये पहली हिंदी फिल्म होगी और इसका टीजर रिलीज होने की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि इसे रिलीज करने के लिए दक्षिण के जिस अभिनेता से बात चल रही है, उनकी तारीख किस दिन के लिए कन्फर्म होती है। इस बीच जिन लोगों ने भी ये टीजर देखा है, वह बताते हैं कि इसमें शाहरुख खान का ऐसा स्वैग देखने को मिलेगा, जैसा उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं देखा। आइए आपको बताते हैं इस टीजर के पूरे विवरण के बारे में...

 

Jawan Teaser Exclusive information Shah Rukh Khan to be seen in different avatar fans wait for bald look
एटली कुमार, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली के करियर की पांचवी फिल्म

दक्षिण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा रानी’ से 10 साल पहले अपना करियर शुरू करने वाले निर्देशक एटली कुमार ने बीते एक दशक में सिर्फ चार फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘अंधघरम’ दो साल पहले सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। एटली की फिल्म ‘बिजिल’ ने उत्तर भारतीय दर्शकों का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा था जिसमें दक्षिण के एक्शन स्टार विजय ने अभिनेत्री नयनतारा के साथ काम किया। नयनतारा ही फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान की हीरोइन हैं। लेकिन, फिल्म ‘जवान’ में उनके अलावा अन्य नायिकाएं भी नजर आने वाली हैं। ये एटली की बतौर निर्देशक पांचवी फिल्म है।

 

Jawan Teaser Exclusive information Shah Rukh Khan to be seen in different avatar fans wait for bald look
नयनतारा, प्रियमणि और सान्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुल्म से पीड़ित महिलाओं का जवान
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं जो जुल्म से पीड़ित महिलाओं के लिए मसीहा बनकर आता है। फिल्म में शाहरुख खान के डबल रोल होने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है और ये बातें सिर्फ तुक्का ही साबित हो सकती है। फिल्म ‘जवान’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो हथियारों को चलाने और शारीरिक दक्षता में निपुण है। वह जुल्म का शिकार हुई महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें अन्याय का सामना करने के लिए तैयार करता है। फिल्म में नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, ऋद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल के अलावा प्रियामणि भी ‘जवान’ की इस सेना में शामिल होती दिखाई देंगी। प्रियामणि की हिंदी सिनेमा में शुरुआत शाहरुख की ही फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Teaser Exclusive information Shah Rukh Khan to be seen in different avatar fans wait for bald look
आर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीदेवी की 'आर्मी' से जुड़ा कनेक्शन
फिल्म ‘जवान’ के टीजर को लेकर शाहरुख खान के प्रशंसकों में इन दिनों खासी उत्सुकता है लेकिन इसके रिलीज की तारीख अभी तक तय नहीं है। माना जा रहा है कि मंगलवार को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ट्रेलर को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार करने के बाद ही शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ के टीजर की तारीख का ऐलान करेंगे। ये तारीख उस सितारे की तारीख से भी तय होनी है जिसे दक्षिण में फिल्म का टीजर रिलीज करना है। ये फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी एक साथ 7 सितंबर को रिलीज होगी। अगर ‘जवान’ की अब तक सामने आई स्टोरी लाइन को देखें तो ये शाहरुख खान की एक फिल्म ‘आर्मी’ की याद दिलाती है जिसमें लीड रोल श्रीदेवी ने किया था।

 

विज्ञापन
Jawan Teaser Exclusive information Shah Rukh Khan to be seen in different avatar fans wait for bald look
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहली बार गंजे अवतार में दिखेंगे शाहरुख

फिल्म ‘जवान’ के टीजर को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसे शाहरुख खान की कंपनी के लोगों के अलावा एटली की कंपनी के लोग भी देख चुके हैं। टीजर में शाहरुख खान के उन चुनिंदा अवतारों की झलकियां होंगी जो इस फिल्म में वह धरने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीजर में शाहरुख खान का हॉलीवुड स्टार जैसन स्टैथम से प्रेरित एक लुक बहुत धमाकेदार है। इस लुक में शाहरुख खान गंजे नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान ने ऐसा कोई रूप बड़े परदे पर धरा है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्रचार इसके टीजर के साथ ही शुरू होगा। टीजर के बाद फिल्म का एक गाना रिलीज होगा और उसके बाद ट्रेलर। 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का टीजर 7 जुलाई को रिलीज होने की सबसे ज्यादा संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed