फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Twitter Review: फुल पैसा वसूल है शाहरुख खान की 'जवान', किसी ने कहा 'ब्लॉकबस्टर' तो कोई बोला 'फायर'

Thu, 07 Sep 2023 01:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
Jawan Twitter Review fans said shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi starrer fim blockbuster read here
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लंबे समय से काफी बज बना हुआ था। साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। ओपनिंग डे पर किंग खान की 'जवान' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म का पहला शो सुबह 5 बजे ही रखा गया। दर्शकों को एसआरके की जवान काफी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक्स (ट्विटर) और सोशल मीडिया पर ऑडियंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है। 



 
Jawan Twitter Review fans said shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi starrer fim blockbuster read here
'जवान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खान की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच दीवानगी इस कदर है कि लोग सिनेमाघरों के बाहर ढोल-नगाड़े बजाते नजर आए। शाहरुख की इस फिल्म दर्शक मास्टपीस बता रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आ रही हैं। एटली कुमार की यह फिल्म एक्स पर सुबह से ही ट्रेंड कर रही हैं।  

 
Jawan Twitter Review fans said shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi starrer fim blockbuster read here
फिल्म 'जवान' से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने 'जवान' की सराहना करते हुए लिखा, ''शाहरुख की धमाकेदार एंट्री, क्या शानदार तरीके से एटली ने फिल्म का परिचय कराया है, मस्ट वॉच मूवी।'' वहीं, एक दूसरे ने लिखा, “#जवान सुबह का शो देखा और यह हर सेकंड और निश्चित रूप से पैसा वसूल फिल्म है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Twitter Review fans said shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi starrer fim blockbuster read here
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''जवान एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, एटली ने एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर फिल्म देकर अपनी बेहतरीन कला का परिचय दिया।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''जवान के रूप में एटली ने एक मास्टरपीस पेश किया, शाहरुख खान का एक्शन धमाल है, फिल्म सुपरहिट।''



Jawan Review: जन्माष्टमी पर शाहरुख का ‘कन्हैया’ अवतार, देवकी का ‘विक्रम’, यशोदा का ‘जवान’

विज्ञापन
Jawan Twitter Review fans said shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi starrer fim blockbuster read here
जवान ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में अपना जलवा दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें-  Anurag Kashyap: सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर को कास्ट करना चाहते थे अनुराग, कहा- कोई नहीं बनना चाहता था कुकू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed