फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: दही हांडी उत्सव में करेंगे फिल्म का प्रचार, विक्की ने कृष्ण जन्मोसव के बारे में जताए ये विचार

Thu, 07 Sep 2023 01:13 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal promote The Great Indian Family at Dahi Handi event performing on song Kanhaiya Twitter Pe Aaja
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फेमिली' को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' को जन्माष्टमी से एक हफ्ता पहले यानी 30 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। तब से इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल फिल्म  के इस गाने को खूब प्रमोट कर रहे हैं। कल मुंबई में उन्होंने छोटे बच्चों के साथ दहीं हांडी के कार्यक्रम में भाग लिया। और, आज मुंबई के घाटकोपर में बड़े लोगों के साथ दही हांडी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Vicky Kaushal promote The Great Indian Family at Dahi Handi event performing on song Kanhaiya Twitter Pe Aaja
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महाराष्ट्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का कार्यक्रम खूब धूमधाम से मनाया जाता है। अभिनेता विक्की कौशल बचपन से ही दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होते आए हैं। आज भी वह मुंबई में आयोजित दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी फिल्म फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रमोशन फिल्म के गीत  'कन्हैया ट्विटर पे आजा' पर परफॉर्म करके  करेंगे। अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'इस बार का दही हांडी का कार्यक्रम मेरे लिए बहुत ही खास होने वाला हैं,क्योंकि इस बार अपने गीत 'कन्हैया ट्विटर पे आजा पर परफार्म करूंगा।'

Anurag Kashyap: सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर को कास्ट करना चाहते थे अनुराग, कहा- कोई नहीं बनना चाहता था कुकू

Vicky Kaushal promote The Great Indian Family at Dahi Handi event performing on song Kanhaiya Twitter Pe Aaja
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'मुंबई में बचपन से ही दही हांडी के उत्सव में भाग लेते आया हूं। मेरे लिए दही हांडी सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि यह सब लोगों की भावना और  एकता अटूट बंधन  है। यह त्यौहार भारत की भावना को दर्शाता है। मुझे हमेशा लगता था कि 'हांडी' तोड़ने के लिए बनाया गया मानव पिरामिड लचीलापन और एकता का एक शक्तिशाली रूप है।' 

Raghav-Parineeti: क्या परिणीति से डरते हैं राघव चड्ढा? मुलाकात के सवाल पर बोले- घर जाऊंगा तो मार खानी पड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal promote The Great Indian Family at Dahi Handi event performing on song Kanhaiya Twitter Pe Aaja
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कल मुंबई में छोटे बच्चे के साथ एक कार्यक्रम में दही हांडी का उत्सव मनाने के बाद अभिनेता विक्की कौशल आज मुंबई के घाटकोपर में बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहे रहे दही हांडी उत्सव में भाग लेंगे। अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'जब मैंने इस उत्सव को छोटे बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया तो मैं अपनी बचपन की यादों में खो गया। मुझे याद बचपन में अपने परिवार के साथ स्थानीय दही हांडी उत्सव के लिए जाता था। इस उत्सव को लेकर बचपन की बहुत सारी यादें हैं। जब सोचता हूं तो ऐसा लगता है कि जैसे कल की ही बात है।'

Celebs: इन सितारों के एक एक्शन से खफा हो उठे थे गैंगस्टर्स, किसी को मिली जान की धमकी, तो किसी को दिया जहर

विज्ञापन
Vicky Kaushal promote The Great Indian Family at Dahi Handi event performing on song Kanhaiya Twitter Pe Aaja
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स के बैनर तले विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, 'जिस तरह से दर्शकों ने मेरी पिछली रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को पसंद किया और अपना प्यार दिया, उसी तरह से इस फिल्म पर भी अपना प्यार बरसाएंगे।' 

SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed