फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: एटली की फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन, फैंस के साथ साझा किया हेल्थ अपडेट

Thu, 07 Sep 2023 11:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan shares his health update after injures leg during atlee film vd18 actor trying ice water therapy
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 'बवाल' की रिलीज के बाद से ही अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। वह उत्साह के साथ अपने अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। वह फिलहाल निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वीडी18 की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने साझा किया कि सेट पर उनका दिन बेहद कठिन था, क्योंकि उन्हें पैर में दुर्भाग्यपूर्ण चोट लग गई थी। अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि कुछ राहत के लिए वह आइस थेरेपी ले रहे हैं।

varun dhawan shares his health update after injures leg during atlee film vd18 actor trying ice water therapy
वरुण धवन हुए चोटिल - फोटो : Social media

दरअसल, बीते बुधवार को वरुण धवन ने नीली टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई और मुझे नहीं पता कि मेरे पैर में कैसे चोट लगी, लेकिन इस समय मैं यही कर रहा हूं।" वीडियो में दिख रहा है कि वरुण उनका घायल पैर बर्फ के पानी से भरे बेसिन में डुबाते हैं। वरुण ने बताया कि वह बर्फ के पानी से जल्द राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से उन्हें ठंडक महसूस हो रही है।

Raghav-Parineeti: क्या परिणीति से डरते हैं राघव चड्ढा? मुलाकात के सवाल पर बोले- घर जाऊंगा तो मार खानी पड़ेगी

varun dhawan shares his health update after injures leg during atlee film vd18 actor trying ice water therapy
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली, निर्माता मुराद खेतानी के साथ मिलकर एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म वीडी18 पर काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता कलीस करेंगे। कथित तौर पर,  वीडी18  में वरुण धवन के साथ-साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होगी। यह पहली बार है जब एटली और वरुण धवन एक साथ काम कर रहे हैं।

Janmashtami 2023: चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये एक्ट्रेस, जीती हैं संन्यासी जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan shares his health update after injures leg during atlee film vd18 actor trying ice water therapy
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार है जब एटली और वरुण धवन एक साथ काम कर रहे हैं। प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है, ''वरुण मुंबई में फिल्म के प्रोमो की शूटिंग करेंगे और इसी शेड्यूल में कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस भी शूट करेंगे। फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं मेकर्स इसके साथ ही प्रोमो के साथ फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक मनोरंजक प्रोमो होगा।

Celebs: इन सितारों के एक एक्शन से खफा हो उठे थे गैंगस्टर्स, किसी को मिली जान की धमकी, तो किसी को दिया जहर

विज्ञापन
varun dhawan shares his health update after injures leg during atlee film vd18 actor trying ice water therapy
वरुण धवन - फोटो : social media

वरुण धवन ने हाल ही में 'वीडी18' प्रोजेक्ट पर एटली के साथ सहयोग करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया था। हालांकि उन्होंने ज्यादा खुलासा न करते हुए संकेत दिया, 'मैं केवल यह बता सकता हूं कि यह एक शानदार एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म बहुत सारे आनंददायक क्षण पेश करती है, जो मेरी पसंद से मेल खाते हैं। मैं अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।'

SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed