जया बच्चन का जन्मदिन और फिल्म निर्माता करीम मोरानी को हुआ कोरोना, पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से त्रस्त है। भारत में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। एक तरफ जहां लोग संगठित होकर इसके खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बीच अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि पालतू जानवरों की वजह से कोरोना हो सकता है। इसके बाद कई लोगों अपने-अपने पालतू जानवरों को छोड़ रहे हैं। ऐसा करने वालों को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फटकार लगाई है।
कोरोना के चलते पालतू जानवर छोड़ने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फटकार, बोलीं- अज्ञानता और अमानवीयता छोड़ें
लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतें तो हो रही हैं वहीं इस दौरान मानसिक तनाव की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच तमिल सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मनोरमा के बेटे भूपति (Bhoopathi) ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शराब नहीं मिलने से परेशान इस अभिनेत्री के बेटे ने खाईं नींद की गोलियां! अस्पताल में भर्ती
कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस समय सभी सेलिब्रिटीज अपने घर में ही रहते हुए परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच कई अभिनेता या अभिनेत्रियां अपने परिवार से दूर विदेशों में ही फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय दत्त जो इस समय अपने परिवार से दूर मुंबई में अकेले रहने को मजबूर हैं।
Lockdown: दुबई में फंसीं संजय दत्त की पत्नी और बच्चे, ऐसे काट रहे बिना परिवार के समय
हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। याद दिला दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) और बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) पहले ही कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं।
कोरोना वायरस संक्रमित हुए प्रोड्यूसर करीम मोरानी, दोनों बेटियों की रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव