फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: जया बच्चन ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, अभिषेक बच्चन ने लिखी ये खूबसूरत बात

Sat, 25 Sep 2021 08:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Sep 2021 08:51 PM IST
सार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत बात लिखी है।

विज्ञापन
Jaya Bachchan completes 50 years in the industry Abhishek Bachchan wrote this beautiful thing
जया और अमिताभ बच्चन संग नजर आए अभिषेक - फोटो : instagram

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत बात लिखी है। अभिषेक बच्चन ने जया बच्चन की जर्नी की झलक प्रशंसकों को दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिमान, चुपके चुपके, गुड्डी, कोरा कागज और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। 



अभिषेक बच्चन ने लिखा- बेटा होने के लिए आभारी हूं
जया बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं उनका बेटा होने के लिए बहुत आभारी हूं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पूरे 50 साल देखना गर्व का क्षण है। सिनेमा के 50 साल मुबारक हो मां, आई लव यू।

 

Jaya Bachchan completes 50 years in the industry Abhishek Bachchan wrote this beautiful thing
अमिताभ और जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। इस पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस का जया और अभिषेक बच्चन को जमकर प्यार मिल रहा है। जया की बेटी श्वेता बच्चन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि लव यू। वहीं, उनकी पोती नव्या नवेली नंदा ने भी इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया है। उन्होंने नानी के प्रति प्यार जताया।

 

Jaya Bachchan completes 50 years in the industry Abhishek Bachchan wrote this beautiful thing
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/jayabachchan7

अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को 88 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan completes 50 years in the industry Abhishek Bachchan wrote this beautiful thing
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

अनिल कपूर, बॉबी देओल और दीया मिर्जा ने भी उनकी इस तस्वीर को पसंद किया और जया बच्चन के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर उनको प्यार दिया है। इन हस्तियों ने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर की है।

विज्ञापन
Jaya Bachchan completes 50 years in the industry Abhishek Bachchan wrote this beautiful thing
जया बच्चन - फोटो : instagram/that_film_scene

जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ था। जया बच्चन प्रख्यात पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी की तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने सत्यजीत रे की महानगर (1963) में किशोरी के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की। उनकी वयस्क के रूप में पहली फिल्म भूमिका गुड्डी (1971) में थी।जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था।  जया ने भोपाल के सेंट जोसफ कॉंवेंट स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की।  अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed