फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता को देखते ही जया बच्चन ने किया कुछ ऐसा देखते रह गए लोग, नातिन से अफेयर की खबरें तेज

Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan hugs Navya Naveli rumoured boyfriend Meezaan Jaffrey at  Abu Jani Sandeep Khosla show
Meezaan Jaffrey, Navya and Jaya - फोटो : file photo

अमिताभ और जया की नातिन नव्या नवेली भले ही सिनेमाजगत से दूर हैं लेकिन सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं। अक्सर वह किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर किसी पार्टी में बच्चन परिवार के साथ अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। कुछ दिन पहले नव्या की जावेद जाफरी के बेटे मीजान के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। हाल ही में आयोजित एक इवेंट के दौरान मीजान ने रैंप वॉक किया। इस शो में जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी थीं। मीजान को देखते ही जया रैंप पर पहुंचीं। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

Jaya Bachchan hugs Navya Naveli rumoured boyfriend Meezaan Jaffrey at  Abu Jani Sandeep Khosla show
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram

दरअसल, मशहूर फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला को सिनेमाजगत में 33 साल हो चुके हैं। इस वजह से इन दोनों ने मुंबई में एक शानदार इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में सिनेमाजगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और शनाया कपूर भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने भी संदीप और अबु के लिए डिजाइनर कपड़ों में रैंप वॉक किया। 
 

Jaya Bachchan hugs Navya Naveli rumoured boyfriend Meezaan Jaffrey at  Abu Jani Sandeep Khosla show
Meezaan Jaffrey and Jaya Bachchan - फोटो : instagram

इस दौरान जैसे ही मीजान रैंप पर आए तो जया बच्चन ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया। सबसे पहले मीजान ने ही शो की शुरुआत की थी। मीजान ने हाल ही में फिल्म मलाल से डेब्यू किया है। मीजान और नव्या के अफेयर की खबरों पर अभिनेता ने कुछ दिन पहले बयान भी दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Galpok ma @deepikapadukone bajunya bagusss banget 🥰🤩🙂 #deepikapadukone look #stunning . Galpok ma #jayabachchan gatelll beud dan centil🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪ga julid loch ,cuma muji atas kecentilan nenek2😬😬😬😌🤗🤫🤗kayaknya kalo ma cowok ckep ramah doi 🤪

A post shared by LiluLINAlutfia (LILU) (@linamukherjee) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan hugs Navya Naveli rumoured boyfriend Meezaan Jaffrey at  Abu Jani Sandeep Khosla show
Meezaan Jaffrey and Navya Naveli - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू के दौरान मीजान जाफरी ने कहा था- 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
Jaya Bachchan hugs Navya Naveli rumoured boyfriend Meezaan Jaffrey at  Abu Jani Sandeep Khosla show
Shweta and Navya - फोटो : file photo

खास बात है कि नव्या मीजान की फिल्म मलाल की स्क्रीनिंग में भी पहुंची थीं। नव्या के साथ उनकी मां श्वेता नंदा भी साथ में थीं। मां-बेटी की जोड़ी ने साथ में फिल्म देखी। नव्या और श्वेता नंदा के अलावा कई और स्टार्स भी पहुंचे थे। जिसमें आशा पारेख, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, ईशान खट्टर और पूनम ढिल्लन का नाम शामिल है। मलाल फिल्म को संजय लीला भंसाली ने को-प्रोड्यूस किया है। 

यह भी पढ़ें:- नव्या नवेली से रिश्ते पर पहली बार बोले मीजान जाफरी, रणवीर नहीं इन दो अभिनेताओं को बताया पहली पसंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed