फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: तस्वीर खींचने पर भड़कीं जया बच्चन, फोटोग्राफर्स पर हुईं नाराज तो यूजर्स बोले- भाजपा को तो आपका श्राप लगा नहीं

Sat, 19 Mar 2022 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Mar 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan lashing out at paparazzi for clicking her picture gets trolled
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन के बारे में अक्सर यह खबरें सामने आती हैं कि उन्होंने कभी भाजपा सांसदों पर अपना गुस्सा निकाला तो कभी फोटो ले रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं। आम लोगों से लेकर खास तक, सभी जानते हैं कि जया बच्चन को बहुत गुस्सा आता है। उन्हें तस्वीरें खिचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो गुस्सा होते देखा गया है। बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Jaya Bachchan lashing out at paparazzi for clicking her picture gets trolled
समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन - फोटो : ani

17 मार्च को जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा का जन्मदिन था। इस मौके पर पार्टी रखी गई थी, जिसका हिस्सा बनने जया होटल पहुंची थीं लेकिन इसी दौरान कार में बैठी जया की जब फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें लेने की कोशिश की तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Jaya Bachchan lashing out at paparazzi for clicking her picture gets trolled
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

कैमरे की फ्लैशटाइट जब जया की आँखों पर पड़ी तो यह बात जया को पसंद नहीं आई और वह नाराज होती दिखीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर्स का जया की फोटो क्लिक करना पसंद नहीं आ रहा। बीच में वो फोटोग्राफर्स से इशारों में पूछती हैं ‘क्या है..क्या है’? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan lashing out at paparazzi for clicking her picture gets trolled
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने जया के वीडियो पर लिखा है, ये लेडी हमेशा इतने एटीट्यूड में क्यों रहती है? एक ने लिखा- पता नहीं अमित जी इन्हें कैसे झेलते हैं। एक ने लिखा- इन्हें इतना गुस्सा क्यों आता है। एक ने लिखा- मैडम भाजपा को तो आपका श्राप लगा नहीं।

विज्ञापन
Jaya Bachchan lashing out at paparazzi for clicking her picture gets trolled
श्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Instagram

एक शो में जब जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। दोनों ने बताया - 'जया बच्चन को claustrophobic है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed