फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमिताभ-रेखा के अफेयर पर बोलीं थीं जया बच्चन- 'सच ही होगा वो आजकल कहीं और हैं'

Tue, 09 Apr 2019 01:08 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
jaya bachchan reaction about amitabh bachchan and rekha affair
jaya bachchan
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो हर कोई जानता है । दोनों के प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे । दोनों का अफेयर 70 के दशक में फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुआ था । बिग बी शादीशुदा थे फिर भी रेखा की खूबसूरती पर वो दिल हार बैठे। उस समय जया बच्चन बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं।  
jaya bachchan reaction about amitabh bachchan and rekha affair
jaya bachchan
सभी रेखा और अमिताभ के प्यार के बारे में जानना चाहते थे लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा कि उस समय जया क्या सोच रही थीं । जया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर पर अपना रिएक्शन दिया था । जया ने अपने पति अमिताभ ब्च्चन का सपोर्ट करते हुए कह था कि उन्होंने एक अच्छे इंसान से शादी की है । 
jaya bachchan reaction about amitabh bachchan and rekha affair
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया कहती हैं, 'मैं एक ऐसे परिवार के साथ जुड़ी हूं जो रिश्ते निभाने में यकीन रखता है । आपको किसी भी बात को लेकर ज्यादा पजेसिव नहीं होना चाहिए । खासकर इस प्रोफेशन   में, जहां आपको पता है कि यहां कुछ भी आसान नहीं होता । अगर वो सच में मुझे छोड़कर चला गया तो वो कभी मेरा था ही नहीं ।' ये कहकर जया मुस्कुराती हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaya bachchan reaction about amitabh bachchan and rekha affair
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया से पूछा गया कि क्या अपने पति के अफेयर की खबर सुनकर आप परेशान हुई थीं? इस पर जया कहती हैं, 'हम इंसान हैं और रिएक्ट तो करते ही हैं । अगर हम नकारात्मक बात बोल सकते हैं तो सकारात्मक भी बोल सकते हैं । हमें एक बार फिर से सारी चीजें पता कर लेना जरूरी है । समय हर जख्म भर देता है । अगर हम दुखी हैं तो दुखी हैं और खुश हैं तो खुश हैं ।'
 
विज्ञापन
jaya bachchan reaction about amitabh bachchan and rekha affair
jaya bachchan
जया से ये भी पूछा गया कि अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबर में कोई सच्चाई है या ये सिर्फ अफवाह है । इस पर जया ने कहा, 'ये सच ही होगा । वो आजकल कहीं और हैं । एक कपल के तौर पर दर्शक उन्हें पसंद करते हैं । अमिताभ का नाम उनकी कई कोस्टार्स के साथ जुड़ा है । अगर सबके साथ ये सच होता तो हमारी जिंदगी नर्क हो जाती ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed