फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया प्रदा के जन्मदिन सहित कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए शाहरुख, बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Fri, 03 Apr 2020 09:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 Apr 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada birthday to Shahrukh Khan joins hand fight against Coronavirus Bollywood 5 news
Jaya Prada and Shahrukh Khan - फोटो : twitter

जया प्रदा का आज है जन्मदिन


महज 13 साल की उम्र में सिनेमाजगत में कदम रखने वाली जया प्रदा आज एक नामी हस्ती हैं। जया प्रदा (Jaya Prada) ने फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं।

किसी रहस्य से कम नहीं है जया प्रदा की जिंदगी, 11 साल पहले इस वजह से मौत को गले लगाना चाहती थीं

Jaya Prada birthday to Shahrukh Khan joins hand fight against Coronavirus Bollywood 5 news
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

अब कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे शाहरुख खान
अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम भी जुड़ा गया है। शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के खाते में आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

अब कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे शाहरुख खान, मजदूरों की जरूरत पूरी करने से लेकर आर्थिक मदद तक का किया एलान

Jaya Prada birthday to Shahrukh Khan joins hand fight against Coronavirus Bollywood 5 news
sneha ullal - फोटो : file photo

सलमान की हीरोइन के साथ हुई धोखाधड़ी
पूरे देश में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। ये वायरस लोगों को अपनी गिरफ्त में न ले पाए इसलिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों से ऑनलाइन जरूरत का सामान मंगा रहे हैं। लेकिन ऐसे वक्त में ठगी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सलमान खान की फिल्म लकी से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल और उनके परिवार का आया है। बताया जा रहा है उन्होंने घर का कुछ सामान ऑनलाइन आर्डर करने के लिए एक कॉल किया था। जिसके साथ उन्होंने कुछ जानकारियां साझा की थीं। कुछ देर बाद उनके अकाउंट से 25 हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने ब्रांद्रा थाने में दर्ज कराई है।

लॉकडाउन में भी बुलंद हैं ठगों के हौसले, सलमान की हीरोइन के साथ हुई धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Prada birthday to Shahrukh Khan joins hand fight against Coronavirus Bollywood 5 news
Anushka Sharma - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों पर पथराव से नाराज हुईं अनुष्का शर्मा
दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। देश में अब तक 2069 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से 53 लोगों की जान भी चली गई है। इस डर के माहौल में भी कुछ लोग हैं जो जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना बुधवार को मध्य प्रदेश में हुई जहां चांज करने पहुंचे डॉक्टर्स पर पथराव किया गया। इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कृपया स्वास्थ्य कर्मियों को अपना काम करने दीजिए। उनका काम आपको ही बचाना है। आपकी जान बचाने के लिए वो अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा करने की बजाए खतरे से खुद को जागरुक करिए। यह बेहूदा है।'

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों पर पथराव से नाराज हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'तुम्हारी जान बचाने के लिए वो...'

विज्ञापन
Jaya Prada birthday to Shahrukh Khan joins hand fight against Coronavirus Bollywood 5 news
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

आर्थिक सहायता के लिए लगातार ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब
मदद की जानकारी न होने की वजह से लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने सहायता राशि क्यों नहीं दी? इसके बाद अमिताभ ने एक कविता के जरिए इशारा किया कि उन्होंने गुप्त दान किया है। लेकिन ये बात यूजर्स को हजम नहीं हुई। उन्होंने अमिताभ के पुराने ट्वीट निकालकर दिखाए जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले शहीद हुए सैनिकों के घरवालों की मदद करते हुए 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया था। अब एक बार फिर अमिताभ ने ऐसे ही ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

आर्थिक सहायता के लिए लगातार ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब, बोले- 'वो कर सकते तो समय ना होता...'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed