फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर सिंह के निधन से भावुक हुईं जयाप्रदा, अपने राजनीति के 'गॉडफादर' को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Aug 2020 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 02 Aug 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Jaya Prada get emotional after Samajwadi Party leader death
अमर सिंह, जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय राजनीति में अपना अहम सहयोग देने वाले कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 64 साल की उम्र शनिवार को आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों के अलावा फिल्मी सितारों के बीच शोक का माहौल है। अमर सिंह के निधन पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने शोक व्यक्त किया है। 

Jaya Prada get emotional after Samajwadi Party leader death
जयाप्रदा - फोटो : ANI

अभिनेत्री जयाप्रदा फिल्मी दुनिया छोड़कर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। जयाप्रदा को राजनीति में पहला मौका अमर सिंह ने दिया था। इतना ही नहीं वह कई मौकों पर उनके साथ खड़े नजर आए। अमर सिंह के निधन से जयाप्रदा काफी शोक में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमर सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जयाप्रदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अमर सिंह की तस्वीर साझा की है। 

Jaya Prada get emotional after Samajwadi Party leader death
अमर सिंह, जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को साझा करते हुए जयाप्रदा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन की खबर सुनते ही मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ठाकुर अमर सिंह एक राजनेता के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति थे, वह दूसरों के दुख को अपना दुख समझते थे। भारतीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Prada get emotional after Samajwadi Party leader death
अमर सिंह, जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

जयाप्रदा ने पोस्ट में आगे लिखा, 'अमर सिंह साहब मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक एवं गॉडफादर थे, मेरे दुख की घड़ी में हर पल उन्होंने मेरा साथ दिया। हमेशा समाज की सेवा करने के लिए मुझे प्रेरित किया। आज मैं राजनीति में उन्हीं की वजह से जीवित हूं। अमर सिंह साहब आज हमारे बीच में नहीं रहे। यह जानकर मुझे यकीन नहीं होता है। मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वह हमें छोड़ कर कैसे जा सकते हैं। मैं बहुत दुख और तकलीफ में हूं। मेरे पास शब्द नहीं है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन की खबर सुनते ही मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ठाकुर अमर सिंह एक राजनेता के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति थे, वह दूसरों के दुख को अपना दुख समझते थे। भारतीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है। अमर सिंह साहब मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक एवं गॉडफादर थे, मेरे दुख की घड़ी में हर पल उन्होंने मेरा साथ दिया। हमेशा समाज की सेवा करने के लिए मुझे प्रेरित किया। आज मैं राजनीति में उन्हीं की वजह से जीवित हूं। अमर सिंह साहब आज हमारे बीच में नहीं रहे। यह जानकर मुझे यकीन नहीं होता है। मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वह हमें छोड़ कर कैसे जा सकते हैं। मैं बहुत दुख और तकलीफ में हूं। मेरे पास शब्द नहीं है। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। ईश्वर हमें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। 🙏 जयाप्रदा

A post shared by Jaya Prada (@jayapradaofficial) on

विज्ञापन
Jaya Prada get emotional after Samajwadi Party leader death
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट को खत्म करते हुए जयाप्रदा ने लिखा, 'मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। ईश्वर हमें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।' सोशल मीडिया पर जयाप्रदा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अमर सिंह लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त थे। इसका वह सिंगापुर में इलाज करवा रहे थे। उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली। 

पढ़ें: कोरोना से जंग लड़ने के लिए फिर आगे आए अक्षय कुमार, महामारी से निपटने के लिए मुंबई पुलिस को दिया ये तोहफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed