फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जया प्रदा के साथ रोमांटिक सीन देने में छूट जाते थे धर्मेंद्र के पसीने, अभिनेत्री ने बताई इसकी वजह

Mon, 20 Dec 2021 10:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
jaya prada revealed that dharmendra always got embarassed while romancing with the actress
धर्मेंद्र फैन क्लब - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों के जरिए फिल्म जगत में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है। आज भी बड़े पर्दे पर उनके प्रशंसक उन्हें देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है। उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तुम्हारा हम भी तुम्हारे’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद धर्मेंद्र ने कई यादगार फिल्में हिन्दी सिनेमा को दी। धर्मेंद्र को उनके अभिनय के साथ-साथ फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करने के लिए भी जाना जाता हैं। उनका शायराना अंदाज हर किसी को भाता है।



इस अभिनेत्री के साथ रोमांटिक सीन देने से घबराते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र वैसे तो बड़े पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके हैं। लेकिन जया प्रदा के साथ बड़े पर्दे पर रोमांटिक सींस देने में बॉलीवुड के ही-मैन के पसीने छूट जाते थे। इस बात का खुलासा कई सालों के बाद अभिनेत्री ने एक रिएलिटी शो में किया था। जया प्रदा ने अपने करियर में अमिताभ से लेकर राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई अभिनेताओं के साथ काम किया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं।

jaya prada revealed that dharmendra always got embarassed while romancing with the actress
धर्मेंद्र फैन क्लब - फोटो : Social Media

अभिनेत्री को दिखाई गई तस्वीरें

मशहूर रिएलिटी शो पर बतौर अतिथि पहुंचीं अभिनेत्री जया प्रदा को स्क्रीन पर धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीरें दिखाई गईं और उनसे ये पूछा गया कि इनमें से कौन सा अभिनेता ऐसा है जिनके रोमांटिक सीन करते हुए पसीने छूट जाते थे। जया प्रदा ने इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र का नाम लिया। उन्होंने कहा धर्मेंद्र में उन्हें हीरों से अधिक अपना दोस्त नजर आता है।

jaya prada revealed that dharmendra always got embarassed while romancing with the actress
धर्मेंद्र फैन क्लब - फोटो : Social Media

जया प्रदा ने कहा धर्मेंद्र से लगता था डर

जया प्रदा ने धर्मेंद्र का राज खोलते हुए कहा, ‘वो जो रिहर्सल्स में करते हैं वो उनसे टेक में नहीं होता था और वो टेक में कुछ अलग ही करते थे’। इसके अलावा जया प्रदा ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें धर्मेंद्र से डर लगता था। लेकिन उनके साथ काम करने में उन्हें काफी मजा आता था। जया प्रदा ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही अच्छे इंसान है साथ ही उनकी कोशिश यही रहती है कि वो लोगों के साथ दोस्ती कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya prada revealed that dharmendra always got embarassed while romancing with the actress
धर्मेंद्र फैन क्लब - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र के फ्लर्ट करने पर कही ये बात

जया प्रदा ने आगे कहा कि धर्मेंद्र का जब मन करता था तो वो हेल्दी फ्लर्ट करते थे। लेकिन इसी के साथ अभिनेत्री ने ये भी बताया की वो सेट पर धर्मेंद्र के साथ काफी सहज महसूस करती थी। ही-मैन धर्मेंद्र की हमेशा ये ही कोशिश रहती थी कि गाना ठीक हो, लोगों को छूट मिले और सब सेट पर खुश रहें और आसपास एक खुशी का माहौल बना रहे।

विज्ञापन
jaya prada revealed that dharmendra always got embarassed while romancing with the actress
धर्मेंद्र फैन क्लब - फोटो : Social Media

इन फिल्मों में किया साथ काम

धर्मेंद्र और जया प्रदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिसमें न्यायदाता, शहजादे, धर्म और कानून, पापी देवता, मैदान-ए-जंग जैसी कई फिल्में शामिल हैं। उन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने काफी पसंद किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed