फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अपने छोटे भाई सोहेल खान को पत्थर मारकर भाग गए थे सलमान खान, अरबाज के सीने में भी चुभो दी थी पेंसिल

Mon, 20 Dec 2021 09:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
salman khan revealed that he accidentally hit sohail khan with stone and run away with brother arbaaz khan after seeing him bleeding
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Instagram

सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के मन में अपनी एक खास जगह बनाई है। सलमान खान की जब भी कोई फिल्म आती है तो उनके फैंस काफी उत्सुक हो जाते हैं। सलमान खान के अलावा उनके दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान ने भी अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई। सलमान खान अपने दोनों भाईयों के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आ चुके हैं। वैसे तो तीनों भाईयों का बॉन्ड फैंस को कई मौके पर देखने को मिलता है। लेकिन एक बार सलमान खान ने अपने भाई के साथ कुछ ऐसा किया था जिससे वो काफी घबरा गए थे।



सोहेल खान को मार दिया था पत्थर

सलमान खान ने सोहेल खान से जुड़े इस किस्से के बारे में खुद खुलासा किया था। द कपिल शर्मा शो में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने छोटे भाई अरबाज को पत्थर मार दिया था। सलमान ने पुराने पलों को याद करते हुए कहा, ‘जब हम छोटे थे तो हम तीनों टार्जन फिल्म देख रहे थे और साथ में गेम खेल रहे थे। गेम में हम पत्थरों का भी इस्तेमाल कर रहे थे। मैं खेल में इतना ज्यादा खो गया कि मैंने सोहेल की तरफ और एक पत्थर फेंक दिया’।

salman khan revealed that he accidentally hit sohail khan with stone and run away with brother arbaaz khan after seeing him bleeding
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

सोहेल खान के खून निकलने लगा था

सलमान खान ने आगे कहा, ‘सोहेल खान उस वक्त काफी छोटे थे। वह कूड़ेदान के पीछे छुपे हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पत्थर लगा वो रोते हुए बाहर आए और हमें देखा कि उसे खून बह रहा है। मैं और अरबाज गेम छोड़कर वहां से तुरंत भाग खड़े हुए। सलमान खान अपने दोनों ही भाईयों और बहनों से बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान और सोहेल की जोड़ी मैंने प्यार क्यों किया, गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्मों नजर आ चुकी है।

salman khan revealed that he accidentally hit sohail khan with stone and run away with brother arbaaz khan after seeing him bleeding
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान को भी मार चुके हैं सलमान

सलमान खान बचपन में कितने शरारती थे इस बात का खुलासा उनके पिता सलीम खान भी कर चुके हैं। सलमान खान ने बताया कि एक बार उन्होंने बचपन में ही गलती से अरबाज खान को भी मारा था। दबंग खान ने कहा, ‘एक बार खेल-खेल में उन्होंने गलती से अरबाज खान को गलती से पेंसिल मार दी थी। जो उनके सीने में चुभ गई थी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan revealed that he accidentally hit sohail khan with stone and run away with brother arbaaz khan after seeing him bleeding
सलमान और सोहेल खान

सलमान की फिल्म में काम करने से मना कर चुके हैं सोहेल

इतना ही नहीं जहां सलमान खान ने अपने भाईयों के लिए कई फिल्में की तो वहीं सोहेल खान ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का हिस्सा बनने से इनकार कर चुके हैं और इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। सलमान ने कहा, ‘सोहेल ने पहले बोला वो ये फिल्म करने के लिए तैयार है, लेकिन बाद में उसने आकर बोला प्लीज अपने साथ किसी और को ले लो’।

विज्ञापन
salman khan revealed that he accidentally hit sohail khan with stone and run away with brother arbaaz khan after seeing him bleeding
सलमा, सलमान खान - फोटो : Instagram

परिवार के करीब हैं सलमान

सलमान खान अपने परिवार में वैसे तो हर किसी से बहुत करीब हैं, लेकिन वो सबसे ज्यादा करीब अगर किसी के हैं तो वो हैं उनकी मां सलमा खान और बहन अर्पिता खान शर्मा। सलमान खान ने एक मीडिया बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो आज भी अपनी मां से हर रोज पॉकेटमनी लेते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed