{"_id":"5ca4073dbdec2214107d166f","slug":"jayaprada-birthday-to-sreesanth-participate-nach-baliye-9-these-are-top-5-news-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा के जन्मदिन और श्रीसंत के नच बलिये का हिस्सा होने सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जयाप्रदा के जन्मदिन और श्रीसंत के नच बलिये का हिस्सा होने सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
Wed, 03 Apr 2019 06:37 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जयप्रदा आज मना रही हैं अपना 57वां जन्मदिन
avengers endgame
- फोटो : social media
मार्वेल जल्द लेकर आएगा समलैंगिक सुपरहीरो की फिल्म
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार की निर्देशक जोड़ी के जो रूसो इन दिनों एशिया दौरे पर हैं। अपनी अगली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के प्रमोशन के लिए उन्होंने एशियाई देशों में सबसे पहले भारत को चुना है। वह अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एवेंजर्स सीरीज की ये आखिरी फिल्म है। इस बीच एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर जो रूसो ने जल्द समलैंगिक सुपरहीरो पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मार्वेल यूनिवर्स बहुत जल्द एलजीबीटी सुपरहीरो पेश करेगा।

जया प्रदा और मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
जयाप्रदा आज लोकसभा चुनाव के लिए भरेंगी नामांकन
मशहूर एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जयाप्रदा लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान में एकत्र होंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, इसके बाद जयाप्रदा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहेंगे। जयाप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार मोहम्मद आजम खां खड़े हैं।

Jackie Shroff
- फोटो : social media
एक्टर्स के स्टारडम को लेकर जैकी श्रॉफ का बड़ा बयान
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कलाकार स्टारडम को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि अपने फिल्मी करियर के दौरान स्टारडम का आनंद लेना चाहिए लेकिन उसको सिर नहीं चढ़ाना चाहिए। उनके की बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ इन दिनों अपने वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया और विशाल फुरिया ने किया है।

Sreesanth
- फोटो : instagram
'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब नच बलिये में नजर आएंगे श्रीसंत
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद क्रिकेटर श्रीसंत जल्द एक और रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो श्रीसंत डांस रियलिटी शो नच बलिये के सीजन 9 का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में नच बलिये की टीम ने श्रीसंत से शो में भाग लेने के लिए बात की। जिसपर उन्होंने हां बोल दिया है। गौरतलब है कि नच बलिये में श्रीसंत की पार्टनर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी होंगी।