फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: जितेंद्र ने किया खुलासा, एकता कपूर के वजन को लेकर थे परेशान

Sun, 07 Nov 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 07 Nov 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Jeetendra reveals he was worried about Ekta Kapoor's weight recalls the time she played Raavan in Ram Leela
एकता कपूर और जितेंद्र - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

एकता कपूर और उनके पिता अभिनेता जितेंद्र ने शनिवार को 'द कपिल शर्मा' शो में शिरकत की। शो में दोनों ने ही खूब मस्ती की। इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अभिनेता जितेंद्र से मजाकिया अंदाज में कई सवाल पूछे। कपिल शर्मा ने जितेंद्र से उनके बिजनेस से लेकर परिवार तक के बारे में कई सवाल किये। कॉमेडी के बीच में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आती हैं और वह भी एकता और जितेंद्र के साथ बातचीत में हंसी-मजाक का तड़का लगाती हैं। सुमोना को कपिल के साथ फ्लर्ट करते देख दर्शक भी खूब आनंद लेते हैं। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान जितेंद्र और एकता बीते दिनों के मजेदार और दिलचस्प यादें भी ताजा करते हैं। शो में दिग्गज अभिनेता ने एकता के बचपन के बारे में भी बताया और उस वक्त को याद किया जब वह राम लीला में थीं।



 

Jeetendra reveals he was worried about Ekta Kapoor's weight recalls the time she played Raavan in Ram Leela
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र ने ही शो के दौरान एकता की वजह को लेकर अपनी पुरानी चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब एकता के वजन की वजह से वह उसके करियर को लेकर परेशान थे। जितेंद्र ने बताया कि एकता कपूर ने एक बार स्थानीय राम लीला में हिस्सा लिया था। एकता ने रामलीला में रावण की भूमिका निभाई थी। जितेंद्र ने बताया कि एकता मोटी थी जिस कारण वह उनके भविष्य को लेकर चिंतित थे। 
 

Jeetendra reveals he was worried about Ekta Kapoor's weight recalls the time she played Raavan in Ram Leela
एकता कपूर और जितेंद्र - फोटो : Instagram

इस पर एकता ने मजाक में कहा कि अपने वजन के कारण ही उन्होंने बतौर अभिनेता करियर नहीं बनाया। सभी जानते हैं कि एकता ने भले ही एक अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया हो, पर वह टीवी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया में दर्शकों को कई लोकप्रिय धारावाहिक दिये हैं। यहां तक की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एकता शो दे रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeetendra reveals he was worried about Ekta Kapoor's weight recalls the time she played Raavan in Ram Leela
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में हरे रंग का सूट पहना था। वहीं, जितेंद्र ने प्रिंटेड सूट में पारंपरिक परिधान में आये थे। कपिल ने जितेंद्र से कुछ सवाल पूछे जैसे कि उनके आउटफिट कौन चुनता है, किसके साथ वह सबसे ज्यादा सामान साझा करते हैं और अभिनेता को एकता और पत्नी शोभा के बीच चयन करना था। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक दीवाली के मौके पर एकता कपूर को गिफ्ट भी देते हैं। जिसे देखकर वह चौंक जाती हैं। कृष्णा ने गिफ्ट में एकता कपूर को कई सारे सांप दिए।
 

विज्ञापन
Jeetendra reveals he was worried about Ekta Kapoor's weight recalls the time she played Raavan in Ram Leela
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor
कृष्णा के सांप देने पर किकू शारदा सवाल करते हैं कि आप यह क्या कर रहे हैं?  इसपर कृष्णा कहते हैं कि यह फॉर्म हाउस पर स्ट्रगल करते रहते हैं। मैंने कहा एकता जी से मिलो, तुम्हारा करियर बना देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed