भारतीय सिनेमा में एक्टर, डांसर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कमल हासन ने लंबा वक्त तमिल सिनेमा में बिताया है। तमिल के अलावा उन्होंने तेलुगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है। आज यानि 7 नवंबर को कमल हासन अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिनेमा में कमल हासन के कद का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अभी तक 4 नेशनल अवॉर्ड और 19 फिल्मफेयर अपने नाम किए हैं। कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म तमिल कलाईममानी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 6 दशक पुराने अपने फिल्मी करियर में कमल हासन ने नाम और पैसा दोनों कमाए हैं। आज कमल हासन करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और उनके पास शानदार कारों का कलेक्शन है। आइए जानते हैं कि कितनी है कमल हासन की कुल नेटवर्थ और कौन कौन सी लग्जरी गाड़ियां उनके बेड़े में शामिल हैं।
Kamal Haasan Net Worth: 700 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक कमल हासन के पास एक से एक लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
650 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की कुल संपत्ति 103 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की होती है। कमल हासन की पहले ऐसे भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने साल 1994 में एक करोड़ रुपए बतौर फीस लिए थे। फिल्मों की फीस के अलावा कमल हासन की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन हैं।
कारों के शौकीन कमल
सैकड़ों करोड़ की संपत्ति के मालिक कमल हासन महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास हमर, ऑडी और लिमोजिन जैसी एक से एक कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। इन तीनों कार की बात करें तो इनकी कीमत करोड़ों रुपए में है।
कमल हासन चेन्नई में एक शानदार बंगले में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उस बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनका ये आलीशान बंगला बेहद महंगे साजो सामान से लैस है। भारत के अलावा लंदन में भी उनकी साझा प्रॉपर्टी मौजूद है।
कमल हासन की निजी जिंदगी
कमल हासन ने पहली शादी 1978 में वाणी गणपति से रचाई थी। शादी के 10 साल के बाद दोनो का तलाक हो गया था। दरअसल कमल का अफेर सारिका के से चल रहा था। कमल सारिका के साथ लिव इन में रहने लगे थे। इस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई। दोनों की दो बेटियां है, श्रुति हासन और अक्षरा हासन। लेकिन सारिका से भी कमल हासन का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।