फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन ही जाह्वनी की 'धड़क' ने श्रीदेवी की दिलाई याद, छप्परफाड़ कमाई कर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

Sat, 21 Jul 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 1
dhadak
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' को लेकर दर्शकों की मिले जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ज्यादातर लोग 'धड़क' फिल्म को इसकी ओरिजनल फिल्म 'सैराट' की तुलना में कमजोर कह रहे हैं। हालांकि फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं। 'धड़क' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो कि ट्रेड पंडितों की उम्मीद से बढ़कर रहा।
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 1
Dhadak
सिनेमाघरों में पहले दिन 35 फीसदी की आक्यूपेसी रही। 'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है और वहीं की वेशभूषा को दिखाया गया है ऐसे में दिल्ली एनसीआर के अलावा राजस्थान में लोगों के लिए फिल्म की उत्सुकता ज्यादा देखी जा रही है। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जो जाह्नवी की पहली फिल्म को देखते हुए ठीक है।
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 1
dhadak
ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ है। 'धड़क' फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में जाह्नवी की पहली फिल्म होने की वजह से कलेक्शन एक हिसाब से ठीक कहा जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 1
Dhadak
'धड़क' की बात करें तो भले ही यह 'सैराट' फिल्म का रीमेक हो लेकिन दोनों फिल्में एक दूसरे से एकदम अलग है। 'धड़क' का सैराट से अलग ट्रीटमेंट किया गया है जो कि इस फिल्म की खासियत है। 'धड़क' में ईशान और जाह्नवी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं जाह्नवी की आवाज और चेहरा कहीं न कहीं आपको श्रीदेवी की याद जरूर दिला देगा।
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 1
Dhadak
'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले वक्त में कितना कलेक्शन जुटा पाती है। हालांकि वीकेंड में इस फिल्म का कलेक्शन ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed