फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली को दिल दे बैठे ईशान, जाह्नवी को जनपथ मार्केट से खरीदकर दिया खूबसूरत तोहफा

Wed, 18 Jul 2018 09:05 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला, नई दिल्ली
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar love with delhi and surprise gift for the heroine

दिल्ली में फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन के दौरान लीड हीरोइन जाह्नवी कपूर और हीरो ईशान खट्टर ने जमकर मस्ती की और बहुत सारे खुलासे किए। दोनों ने दिल्ली के खानपान से लेकर अपने पहले प्यार तक की बातें शेयर कीं। ईशान खट्टर ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कितना प्यार है और वह हमेशा दिल्ली आने की सोचते रहते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वो जितनी बार आते हैं हर बार उनका अनुभव कुछ अलग रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई के मुकाबले दिल्ली काफी बड़ा है और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। 

jhanvi kapoor and ishaan khattar love with delhi and surprise gift for the heroine

वहीं जाह्नवी ने दिल्ली के खाने पीने की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कई बार दिल्ली आ चुकी हैं और हर बार खा पीकर मोटी होकर यहां से लौटती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली के गोल गप्पे बहुत पसंद हैं। हालांकि इस बार उन्होंने दिल्ली के मशहूर खान चाचा के यहां लंच और डिनर किया था। वहीं जनपथ मार्केट से उन्होंने कुछ शॉपिंग भी की। वहीं ईशान ने भी जाह्नवी को तोहफे में देने के लिए झुमका खरीदा था। 

jhanvi kapoor and ishaan khattar love with delhi and surprise gift for the heroine
Dhadak

वहीं दोनों ने अपने पहले प्यार के बारे में भी कबूल किया। दरअसल उनकी फिल्म धड़क पहले प्यार की कहानी है। इस बारे में जब उन दोनों से पूछा गया तो दोनों ने कबूल किया कि उनकी जिंदगी में भी पहला प्यार रह चुका है। हालांकि दोनों इस बात को बोलते हुए काफी शरमा रहे थे। जाह्नवी ने तो यह भी कहा कि वह अपने पहले प्यार के बारे में बताते हुए जज्बाती हो जाती हैं। वहीं ईशान ने हंसकर हां में जवाब देते हुए बात को टाल दिया। वहीं जाह्नवी- ईशान ने एक दूसरे की अच्छाई और बुराई भी बताई। जाह्नवी ने साफ कहा कि उन्हें ईशान में कुछ अच्छा नहीं लगता। हालांकि वह मजाक कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar love with delhi and surprise gift for the heroine
dhadak

फिल्म की शूटिंग को लेकर जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के हर सीन के लिए बहुत मेहनत की है। वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही राजस्थान में जाकर रहने लगी थीं। उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की और वहां की भाषा सीखी। ये फिल्म उनके लिए बहुत जरूरी है। फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए जाह्नवी ने कहा कि यह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की रीमेक नहीं है बल्कि उसकी कहानी पर आधारित है। दोनों फिल्मों के सीन काफी अलग हैं, एक दूसरे की कॉपी नहीं है। आपको बता दें कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क शुक्रवार 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed