फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म प्रमोशन को आए ईशान और जाह्नवी पहली बार में बोल गए ऐसी बात, दिल 'धड़क' जाएगा

Wed, 18 Jul 2018 07:37 PM IST
पूर्णिमा आचार्य
पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 18 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar speak about their dhadak reveal some truth

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ लीड हीरो के तौर पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी और ईशान ने कई बातें शेयर कीं। इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं जाह्नवी ने बताया कि इस फिल्म को लेकर उनमें बहुत उत्साह भरा हुआ है। फिल्म के टाइटल धड़क की तरह उनका दिल भी फिल्म की सफलता को लेकर धड़क रहा है। वहीं ईशान ने कहा कि उनका दिल फिल्म के गाने झिंगाट की तरह हर रोज कूद रहा है और सोच रहा है कि सबकुछ अच्छा होगा...

jhanvi kapoor and ishaan khattar speak about their dhadak reveal some truth

फिल्म की शूटिंग को लेकर जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के हर सीन के लिए बहुत मेहनत की है। वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही राजस्थान में जाकर रहने लगी थीं। उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की और वहां की भाषा सीखी। उन्हें अपने हर सीन में बेस्ट नजर आना था इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने डायरेक्टर का हर कहना माना। जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ मेवाड़ी बोली सीखी बल्कि अपनी हिंदी में भी सुधार किया है। वहीं ईशान ने कहा कि डायरेक्टर के कहे अनुसार उन्होंने भाषा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया। ये फिल्म उनके लिए बहुत जरूरी है।

jhanvi kapoor and ishaan khattar speak about their dhadak reveal some truth
s - फोटो : s

जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने डेब्यू के लिए इस फिल्म को नहीं चुना था बल्कि फिल्म ने खुद उन्हें चुना। हालांकि उन्होंने खुलासा नहीं किया कि किसके प्रेशर में आके उन्होंने इस फिल्म में काम करने के बारे में सोचा या फिर किस शख्स ने उन्हें इसमें काम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को लेकर उन्हें कभी सोचने का मौका नहीं मिला बस उन्होंने इसमें काम करना शुरू कर दिया था। वहीं ईशान ने अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के बारे में बताया कि वह फिल्म के विश्व प्रसिद्ध डायरेक्टर ने डायरेक्ट की थी तो उसे तो सफल होना ही था लेकिन इस फिल्म को लेकर उनको कुछ अलग ही एक्साइटमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar speak about their dhadak reveal some truth

फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए जाह्नवी ने कहा कि यह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की रीमेक नहीं है बल्कि उसकी कहानी पर आधारित है। दोनों फिल्मों के सीन काफी अलग हैं, एक दूसरे की कॉपी नहीं है। उन्होंने कहा कि सैराट की सफलता को देखते हुए उन पर या फिर ईशान पर कोई प्रेशर नहीं है पर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वह लोग इस फिल्म को भी वैसे ही मुकाम पर पहुंचा पाए। दोनों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास है और वो इस पर खरे भी उतरे हैं। अब देखना ये है कि दर्शक उन्हें कैसे ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar speak about their dhadak reveal some truth
Dhadak

वहीं ईशान ने बताया कि फिल्म में अगर कुछ आसाना था तो वह केवल डांस था। ईशान ने कहा कि डांस उनके रगों में बसा हुआ है। उनकी मां एक मशहूर कथक डांसर हैं और भाई शाहिद कपूर भी एक अच्छे डांसर है, इस वजह से उन्हें भी डांसिंग का बहुत शौक है। उन्हें डांस से कभी घबराहट नहीं हुई। हालांकि जब ईशान से पूछा गया कि उन्हें डांस में शाहिद ने कभी कोई मदद की हो या फिर कोई टिप्स दिया हो तो उन्होंने बताया कि शादिह ने डांस के मामले में उन्हें कोई टिप्स नहीं दिया है। शायह उन्हें ईशान के डांस पर बहुत भरोसा है। शाहिद अब उनके फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क शुक्रवार 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed