{"_id":"60a8cc628ebc3e4b310db10a","slug":"jijaji-chhat-par-koi-hai-fame-actress-hiba-nawab-says-i-belong-to-a-muslim-family-don-t-want-to-wear-a-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीजाजी छत पर कोई है: छोटे कपड़ों पर हिबा नवाब ने कहा, मैं मुस्लिम हूं, ऐसा नहीं कर सकती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जीजाजी छत पर कोई है: छोटे कपड़ों पर हिबा नवाब ने कहा, मैं मुस्लिम हूं, ऐसा नहीं कर सकती
'जीजाजी छत पर कोई है' फेम एक्ट्रेस हिबा नवाब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल, धारावाहिक को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है और इस वजह से हिबा ब्रेक पर हैं। इन दिनों हिबा अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। कुतुबखाना इलाके में रहने वाली टीवी कलाकार हिबा नवाब भी बरेली में अपने घर लौट आईं। परिवार के साथ ईद मनाने के बाद उन्होंने इसका श्रेय कोरोना को दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, कोरोना की वजह से ही उन्हें दोबारा अपने घर आकर ईद मनाने का मौका मिला। लेकिन इस बार हिबा किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कपड़ों को लेकर अपनी पसंद और वेब शो में काम ना करने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि वो ज्यादा उत्तेजक कपड़े क्यों नहीं पहनती। तो चलिए आपको बताते हैं कि हिबा नवाब ने क्या कहा है...
2 of 5
हिबा नवाब
- फोटो : Instagram
हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हिबा नवाब कहती हैं, 'उत्तेजक कपड़े नहीं पहनने का यह एक सचेत निर्णय है। मैं एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हूं और हमारी एक अलग संस्कृति है। मैं वास्तव में संस्कृति का बहुत विरोध कर रही हूं और मैं इसे अब आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं। यह मेरा और मेरे परिवार का फैसला है।'
3 of 5
हिबा नवाब
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'अभी भी कई बार वे मेरे द्वारा कई कपड़े पहनना ठीक नहीं समझते हैं और चाहते हैं कि मैं अलग तरह से कपड़े पहनूं। लेकिन मैं थोड़ी विद्रोही रही हूं लेकिन उनकी भावनाओं को और आहत नहीं करना चाहती। वे बहुत समझदार और सपोर्टिव हैं। मैं बिकिनी पहनना, क्लीवेज दिखाना और सब कुछ नहीं करना चाहती। यह मेरा निर्णय है और कोई विरोध नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिबा नवाब
- फोटो : Instagram
वेब शो में काम करने को लेकर हिबा कहती हैं, 'मैं वेब शोज का हिस्सा बनना चाहती हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो जो चीज मुझे रोक रही है वह है बोल्ड कंटेंट। मैं खुद को एक्सपोज करने या बोल्ड सीन करने में सहज नहीं हूं। मुझे जब भी इसके लिए कॉल आता है तो मैं पूछती हूं कि क्या कोई किंसिंग या इंटीमेट सीन्स हैं? अगर वो हां कहते हैं तो मेरा परिवार इसके पक्ष में नहीं है और मैं भी इसके लिए सहज नहीं हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
हिबा नवाब
- फोटो : Instagram
जीजाजी-2 एक्ट्रेस का छठवां शो है और पहली बार उनके शो को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। इसमें हिबा का डबल रोल है। एक दिल्ली की बिंदास लड़की का जो अपने परिवार से बहुत प्यार करती है और दूसरा किरदार भूत का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।