फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jimmy Shergill: 'कलाकारों के लिए कंफर्ट जोन जैसी कोई चीज नहीं', जिमी ने बताया किरदारों में उतरना आसान नहीं

Thu, 31 Aug 2023 11:28 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 31 Aug 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Jimmy shergill says there is no comfort zone for an artist work have to be done in every situation
जिमी शेरगिल - फोटो : social media

जिमी शेरगिल बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। माचिस, मोहब्बतें, मेरे यार की शादी है, दिल विल प्यार व्यार, हम तुम, यादें, मुन्नाभाई एमबीबीएस, तनु वेड्स मनु जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से जिमी शेरगिल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जिमी शेरगिल अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक्स और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

Jimmy shergill says there is no comfort zone for an artist work have to be done in every situation
जिमी शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जिमी शेरगिल ने अपनी पकड़ बनाई है। जिमी शेरगिल बड़ी ईमानदारी के अपने हर किरदार को निभाते हैं। कामिक हो या गंभीर जिमी शेरगिल हर किरदार में ढल जाते हैं। जिमी मानते हैं कि जितना कामिक किरदारों को निभाना कठिन होता है, उतना ही गंभीर भूमिकाओं को भी निभाना कठिन होता है। आगामी दिनों में जिमी चूना और रणनीति: बालाकोट एंड बियांड में गंभीर भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Jimmy shergill says there is no comfort zone for an artist work have to be done in every situation
जिमी शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान जब जिमी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर भूमिकाएं निभाने में वह ज्यादा सहज महसूस करते हैं और क्या यह उनका कंफर्ट जोन है? इस पर बड़े शालीनता से जवाब देते हुए अभिनेता नहीं कहा कि मेरे हिसाब से कलाकार का कोई कंफर्ट जोन नहीं होता है। गंभीर भूमिकाएं निभाना कोई आसान काम नहीं है। मुझे उन किरदारों में ढलने के लिए दो से तीन दिन का समय लगता है। एक तो बिल्कुल भी नहीं है कि आप सेट पर पहुंचे और तुरंत किरदार में उतर गए।

यह भी पढ़ें: गीतकार शैलेंद्र होते तो आज भी लिखते, और, हो सकता है जेल भी जाते

विज्ञापन
विज्ञापन
Jimmy shergill says there is no comfort zone for an artist work have to be done in every situation
जिमी शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिमी ने बताया कि चूना वेब सीरीज में मेरा किरदार बहुत ही अप्रत्याशित है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति की के किरदार में मैं कभी नजर नहीं आया हूं। ऐसे किरदारों को समझने में काफी वक्त लगता है। और पिछले किरदार से अलग लगने की भी जिम्मेदारी होती है। वेब सीरीज 'चूना' में जिमी शेरगिल एक ऐसे पॉलिटिशियन शुक्ला की भूमिका निभा रहे हैं। जो खुद को उत्तर प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री मानता है। बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई काम नहीं करता। एस्ट्रोलॉजी, वास्तु शास्त्र में उसकी घोर आस्था है। शुक्ला का मानना है कि जीवन में जो भी घटित होता है, वह ग्रहों के प्रभाव से होता है।

विज्ञापन
Jimmy shergill says there is no comfort zone for an artist work have to be done in every situation
जिमी शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चूना वेब सीरीज में शुक्ला यानी जिमी शेरगिल एक अंधविश्वासी पॉलिटिशियन भूमिका में हैं। कोई भी काम करने से पहले वह पंडित को बुलाकर शुभ मुहूर्त निकलवाता है। अगर ग्रह अनुकूल नहीं है तो उन ग्रहों को अनुकूल कैसे बनाया जाए, इसका समाधान अपने ज्योतिषियों से पूछता है। इसके दसों अंगुलियों ने रत्न जनित अंगूठियां हैं। जो ग्रहों  की दशा के हिसाब से पहने हुए है। यह पूछे जाने पर कि जिमी शेरगिल खुद एस्ट्रोलॉजी में कितना विश्वास करते हैं।

यह भी पढ़ें: जब बॉक्स ऑफिस पर भिड़े सनी देओल-शाहरुख खान, 'तारा' ने किया 'जवान' को चारों खाने चित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed