फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब बॉक्स ऑफिस पर भिड़े सनी देओल-शाहरुख खान, 'तारा' ने किया 'जवान' को चारों खाने चित

Thu, 31 Aug 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 31 Aug 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Gadar 2 Actor Sunny deol Won Box Office Battle from Jawan Shah Rukh Khan
सनी देओल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी है वह अब तक थामती हुई नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि जवान के आने पर ही फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगेगा। हालांकि, आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सनी देओल और शाहरुख के बीच के उस बॉक्स ऑफिस की जंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 'तारा सिंह' ने 'जवान' को करारी शिकस्त दे डाली थी।


Vicky Kaushal: गदर 2 की आंधी से गदगद हो उठे 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' स्टार, बॉलीवुड के अच्छे दिन पर कही यह बात

Throwback Thursday When Gadar 2 Actor Sunny deol Won Box Office Battle from Jawan Shah Rukh Khan
सनी देओल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात साल 2001 की है जब सनी देओल की गदर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर चुकी थी। वहीं, शाहरुख की कई फिल्में भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी थी। इन सबके बीच 26 अक्टूबर 2001 में सनी देओल की इंडियन और शाहरुख खान की अशोका एक साथ रिलीज हुई। जहां सनी अपनी फिल्म में देशभक्ति पुलिस ऑफिसर बने नजर आए थे। दूसरी ओर, शाहरुख की फिल्म पीरियड ड्रामा थी। दोनों ही सितारों के फैंस इन फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थे।

Throwback Thursday When Gadar 2 Actor Sunny deol Won Box Office Battle from Jawan Shah Rukh Khan
शाहरुख खान, सनी देओल - फोटो : social media

माना जा रहा था कि शाहरुख बॉक्स ऑफिस की जंग को आसानी से जीत लेंगे और सनी को हर का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। सनी की इंडियन को लोगों ने खूब ज्यादा पसंद किया। वहीं, शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद संतोष सिवान के निर्देशन में बनी अशोका बुरी तरह फ्लॉप हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Gadar 2 Actor Sunny deol Won Box Office Battle from Jawan Shah Rukh Khan
शाहरुख खान, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इंडियन ने उस समय एक करोड़ 80 लाख से ओपनिंग ली थी, जबकि शाहरुख की फिल्म अशोका ने एक करोड़ से अपनी शुरुआत की थी। रिलीज के बाद से सनी की फिल्म में टिकट खिड़की पर अपनी धुआंधार कमाई जारी रखी और बॉक्स ऑफिस पर कुल 24 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर हिट का तमगा हासिल किया।

विज्ञापन
Throwback Thursday When Gadar 2 Actor Sunny deol Won Box Office Battle from Jawan Shah Rukh Khan
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, किंग खान की अशोका केवल 11 करोड़ 54 लाख का कलेक्शन कर फ्लॉप साबित हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल गदर 2 के बाद मां तुझे सलाम 2 और बाप नाम की फिल्मों  में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान भी जवान के बाद डंकी में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फैंस को डंकी का लंबे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी जोर-जोर से चल रही है।
Raksha Bandhan 2023: सीमए ममता बनर्जी के बांधी अमिताभ बच्चन को राखी, बिग बी को दिया दुर्गा पूजा का निमंत्रण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed