फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU हिंसा पर कुछ न बोलकर ट्रोल हुए अमिताभ-अभिषेक, यूजर्स बोले- 'बोलो एंग्री ओल्ड मैन, मुंह खोलो'

Tue, 07 Jan 2020 11:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
JNU violence Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan get trolled to not speak up on this
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan - फोटो : social media

बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट ने कई लोगों को झोकझोर कर रख दिया है। रविवार ये घटना उस समय हुई जब कुछ नकाबपोश जेएनयू कैंपस में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में छात्रों और शिक्षक समेत 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस पूरी घटना की चर्चा राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारों के बीच भी हो रही है। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी जेएनयू की इस घटना की खुलकर आलोचना की है। 

JNU violence Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan get trolled to not speak up on this
अभिषेक-अमिताभ और उर्वशळी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

किसी ने सोशल मीडिया के जरिए तो किसी ने प्रदर्शन में शामिल होकर जेएनयू हिंसा का विरोध किया है। वहीं इस गंभीर मुद्दे पर कुछ न बोलने पर बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल जेएनयू मेें जब हिंसा हुई तो उसके बाद अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़े इमोजी ट्वीट किया। वहीं थोड़ी देर बाद अभिषेक बच्चन ने भी पीस/विक्ट्री इमोजी ट्वीट किया।
 



 

 

JNU violence Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan get trolled to not speak up on this
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan - फोटो : social media

इन दोनों इमोजी के साथ न तो अमिताभ बच्चन और न ही अभिषेक ने कुछ लिखा, लेकिन उनके इस ट्वीट पर कई कमेंट आये हैं। Soul of India नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता बोलने वाले दीवार के विजय आज असल जिंदगी में पूरे पराजय हो चुके हैं। सिर्फ बाबूजी की अग्निपथ कविता पढ़ने से कोई साहसी नहीं होता। आचरण भी करना पड़ता है।'
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU violence Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan get trolled to not speak up on this
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo

KILLER BEAN ने अमिताभ बच्चन को मिले दादा साहब फाल्के पुरस्कार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'अब तो बोल दो सर जी,अवॉर्ड भी मिल गया है।' 𝕽𝖎𝖆𝖟 𝕬𝖍𝖒𝖊𝖉 ने लिखा, 'बोलो एंग्री ओल्ड मैन, मुंह खोलो, कब तक खामोश रहोगे। जमीर फिल्म में काम किया मगर जमीर कहां है ?' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक के ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल किया है। 
 



 

 

 

विज्ञापन
JNU violence Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan get trolled to not speak up on this
आईशी घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली स्थित जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में घुसकर कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। इन नकाबपोशों के हमले से 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। घायलों में महिला शिक्षक भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। हालांकि पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इतना ही नहीं पुलिस ने घायल जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। जेएनयू में हुए इस पूरे मामले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। 

पढ़ें: जावेद अख्तर का JNUSU अध्यक्ष के खिलाफ FIR पर ट्वीट, 'देशद्रोही गरीब गुंडों को ठीक से लाठी भी....'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed