{"_id":"6325773aa10e8939db121bde","slug":"jogi-diljit-dosanjh-movie-actress-neelu-kohli-family-affected-in-1984-riots-says-my-father-lost-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neelu Kohli: 84 के दंगों में बर्बाद हो गया था नीलू कोहली का परिवार, चली गई थी पिता की जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neelu Kohli: 84 के दंगों में बर्बाद हो गया था नीलू कोहली का परिवार, चली गई थी पिता की जान
अभिनेत्री नीलू कोहली छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। वह कई टीवी शो में अहम किरदार अदा कर चुकी हैं। इन दिनों वह दिलजीत दोसांझ की हालिया रिलीज फिल्म 'जोगी' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह फिल्म 1984 के सिख दंगों पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा नीलू कोहली ने भी अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में नीलू कोहली ने जो किरदार अदा किया है, निजी जिंदगी में भी वह उसके काफी करीब हैं। यही वजह है कि यह एक्ट्रेस के जीवन की महत्वपूर्ण फिल्म है। दरअसल, नीलू कोहली खुद उन भयावह दंगों की शिकार रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया।
2 of 4
Neelu Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान नीलू कोहली ने कहा कि इस फिल्म को करते हुए उनकी दर्दनाक यादें ताजा हो गईं। उनका कहना है, 'फिल्म करते हुए तबाह हुआ परिवार और अतीत का वह काला पन्ना सब याद हो आए। मुझे 1984 की बातें काफी अच्छे से याद हैं। मेरे परिवार पर इसका काफी बुरा असर पड़ा था।' उन्होंने कहा, 'मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी। पर मेरे दंगा पीड़ित माता-पिता रांची में थे। मेरे पापा ने उन दंगो में अपना सब कुछ खो दिया। रिटायरमेंट के बाद उनके पास कुछ सेविंग्स थीं। इन्हीं पैसों से उन्होंने अपने भाई के साथ एक बिजनेस शुरू किया था। पर किस्मत देखिए उन दंगों में सब बर्बाद हो गया और वह उस सदमे से कभी बाहर नहीं आ सके। इसके बाद उनका निधन हो गया।'
3 of 4
Neelu Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
उस बुरे दौर को याद करते हुए नीलू कोहली कहती हैं कि फिल्म 'जोगी' में एक सीन है, जो काफी हद तक उनकी असल जिंदगी से जुड़ा है। उस सीन पर बात करते हुए वह कहती हैं, 'फिल्म में जोगी को बाल काटते हुए दिखाया गया है। किसी सरदार के लिए अपने बालों पर कैंची चलाना बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही कुछ मेरे भाई और मां के साथ भी हुआ था।' नीलू के मुताबिक, 'फिल्म के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि उस दौर को वह पहले से ही जी चुकी थीं, इसलिए फिल्म में उन्होंने अपना किरदार सिर्फ निभाया नहीं है, बल्कि अतीत के दर्द को जिया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Neelu Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
नीलू कोहली का कहना है कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो वह हैरान रह गईं कि इसका निर्देशन अली अब्बास ने किया है। इससे पहले वह 'गुंडे', 'सुल्तान', और 'भारत' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। नीलू का कहना है, 'अली सर अपनी कमर्शियल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसलिए जब मैंने 'जोगी' के बारे में सुना, तो हैरान थीं।' नीलू कोहली के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके करियर की शुरुआत 'मेरे अंगने में' शो से हुई थी। इसके बाद वह 'शास्त्री सिस्टर्स', 'मधुबाला - एक इश्क एक जुनून' और 'छोटी सरदारनी' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं। नीलू कोहली अब ओटीटी पर भी कदम रख चुकी हैं। फिल्म जोगी की बात करें तो यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।