सब्सक्राइब करें

Sherdil Shergill: परंपराओं और वर्जनाओं पर जीत की कहानी, जल्द आ रहा है नया धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Sep 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Surbhi Chandna Dheeraj Dhoopar new serial Sherdil Shergill Story of victory over traditions and taboos
Surbhi Chandna, Dheeraj Dhoopar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पारिवारिक जिम्मेदारियों से निकल कर महिलाएं अब अलग-अलग क्षेत्र में अपना करियर बना रही है। हालांकि, अब भी उनको परिवार की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा है लेकिन, जो महिलाएं परिवार की ना सुनकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं उन्हे कामयाबी भी मिली है। कलर्स चैनल के नए धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल' की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस धारावाहिक में दो विरोधी व्यक्तित्व वाले लोगों को सामाज एवं माता-पिता के दबाव के बावजूद अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के दृढ़निश्चय को दिखाया गया है।

Trending Videos
Surbhi Chandna Dheeraj Dhoopar new serial Sherdil Shergill Story of victory over traditions and taboos
Surbhi Chandna - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल' में पुरुषों के वर्चस्व वाले आर्किटेक्चर के करियर में अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़निश्चित मनमीत शेरगिल एक निडर महिला है, जो अपनी सारी जिंदगी समाज की रूढ़ियों से लड़ती रही है। समृद्धि के साथ जन्मे राजकुमार यादव, जो कॉमेडियन बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा आर्किटेक्ट की मिली है और स्वभाव से उनमें जुगाड़ करने की चतुराई है। पर परिवार उन्हें आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल देता है। मनमीत शेरगिल और राजकुमार यादव  एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक दूसरे से बांध देती है। यद्यपि उन दोनों की विचारधाराएं अलग हैं, लेकिन फिर भी वो अपने-अपने सपनों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surbhi Chandna Dheeraj Dhoopar new serial Sherdil Shergill Story of victory over traditions and taboos
Surbhi Chandna - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल' में मनमीत शेरगिल की भूमिका निभा रही सुरभि चंदना कहती है, 'लड़कियां घर सजाते हुए अच्छी लगती हैं, घर बनाते हुए नहीं, इस बात को सुनकर ज्यादातर लड़कियां बड़ी हुई है। घर के बाहर मौजूद दानवों से लड़ना एक चुनौती है, लेकिन खुद के परिवार के साथ खड़े रहने के लिए अद्भुत साहस की जरूरत होती है। साहस से भरी हुई मनमीत अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने मार्ग में आने वाली हर बाधा को पार करने के लिए तैयार है। एक आर्किटेक्ट बनने के निर्णय से लेकर छोटा शहर छोड़कर सपनों के शहर तक पहुंच  जाने और सिंगल मदर बनने तक उसने अपनी काबिलियत को साबित कर दिया और असली 'शेरदिल' बनकर सामने आई।' 

Surbhi Chandna Dheeraj Dhoopar new serial Sherdil Shergill Story of victory over traditions and taboos
Dheeraj Dhoopar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, राजकुमार यादव की भूमिका निभा रहे धीरज धूपर कहते है, 'इस शो में एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहा हूं, जो अपने परिवार द्वारा आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल दिया जाता है, जबकि उसका सपना कॉमेडियन बनने का है। मनमीत शेरगिल और राजकुमार यादव की दुनिया एक दूसरे से काफी विपरीत है। मनमीत शेरगिल एक निडर महिला है, जो अपनी सारी जिंदगी समाज की रूढ़ियों से लड़ती रही है। और, राजकुमार यादव, जो कॉमेडियन बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा आर्किटेक्ट की मिली है, और स्वभाव से उनमें जुगाड़ करने की चतुराई है, पर परिवार उन्हें आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल देता है। चॉक और चीज की तरह ये दोनों बिल्कुल अलग हैं, लेकिन इन दोनों की दुनिया आपस में टकरा जाती है, और यहीं से एडवेंचर की शुरुआत होती है।' पैरिन मल्टीमीडिया द्वारा निर्मित इस शो के  प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी हैं। इस शो में सुरभि चंदना, धीरज धूपर के अलावा  साई बिलाल, स्नेहा तोमर, और  नितिन भाटिया के मुख्य भूमिका है। धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल' इसी महीने 26 सितंबर से हर सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होने जा रहा है।

सुरभि चंदना का नया अवतार, शेरदिल शेरगिल ला रहा है कलर्स इस बार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed