{"_id":"6325746990368f1e424f0db3","slug":"kaun-banega-crorepati-14-amitabh-bachchan-shares-interesting-story-of-his-first-salary-and-bungalow-pratiksha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 14: अमिताभ बच्चन ने सुनाया पहली सैलरी का दिलचस्प किस्सा, बंगले का नाम प्रतीक्षा होने की भी बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 14: अमिताभ बच्चन ने सुनाया पहली सैलरी का दिलचस्प किस्सा, बंगले का नाम प्रतीक्षा होने की भी बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अमिताभ बच्चन इन दिनों बड़े पर्दे पर 'ब्रह्मास्त्र' में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं, तो छोटे पर्दे पर 'कौन बनेगा करोड़पति 14' होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान बिग बी कंटेस्टेंट से उनके बारे में जानते हैं और कुछ अपनी भी बातें बताते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने बंगले के नाम प्रतीक्षा कैसे पड़ा और इसे किसने रखा को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया। इसके साथ ही अपनी पहली सैलरी के बारे में भी बात की।
Trending Videos
2 of 4
अमिताभ बच्चन-हरिवंश राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'केबीसी' के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले के नाम से जुड़ा किस्सा सुनाया। बिग ने कहा, 'कई बार लोग हमें पूछते हैं कि आपने अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये नाम मैंने नहीं बल्कि मेरे पिता जी ने चुना था। मैंने भी अपने पिता जी से सवाल किया कि अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा? तब उन्होंने अपनी एक कविता की लाइन कही, स्वागत सबके लिए है, पर नहीं है किसी के लिए प्रतीक्षा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
इसके अलावा बिग बी ने अपने पहली सैलरी का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली नौकरी कलकत्ता में बतौर एग्जीक्यूटिव की थी। उन्होंने अपने पति हरिवंश राय बच्चन के लिए पहले सैलरी से घड़ी खरीदी, लेकिन यह कभी पिता को मिल नहीं पाई। जब दिल्ली जाकर उन्होंने अपने पिता को घड़ी का डब्बा दिया, तो उसमें घड़ी नहीं थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जब वह नहाने गए तो उनके नौकर ने घड़ी चुरा ली थी।
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा मुंबई के जुहू में है। इसी घर में वह अपने माता-पिता के साथ रहा करते थे। हालांकि बाद में वह जलसा में शिफ्ट हो गए और वहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन आज भी प्रतीक्षा उनके बेहद करीब है। वहीं, वह हर रविवार को जलसा के बाहर आए अपने फैंस से भी मिलते हैं। इसके अलावा वह जल्द 'गुडबाय' फिल्म में नजर आएंगे, जो 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।