फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोर में अक्षय ने सुनी बेलबॉटम की कहानी, थोड़ी देर बाद जॉन ने किया इस मलयालम फिल्म के रीमेक का एलान

Tue, 26 May 2020 02:49 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 26 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
John Abraham acquired rights of Malayalam film Ayyappanum Koshiyum After Akshay Kumar meeting for Bell Bottom
जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे अभिनेता अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच लॉकडाउन में भी मुकाबला जारी है। मंगलवार को तड़के अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म बेलबॉटम का स्क्रिप्ट सेशन शुरू किया और इसके थोड़ी ही देर बाद जॉन ने भी अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान कर दिया।

John Abraham acquired rights of Malayalam film Ayyappanum Koshiyum After Akshay Kumar meeting for Bell Bottom
अय्यापनम कोशियम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम ने अपने प्रोडक्शन हाउस जेए एंटरटेनमेंट के बैनर तले मलयालम फिल्म 'अय्यापनम कोशियम' का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की है। इसका एलान जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके किया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जॉन बहुत ही जल्द इस फिल्म का निर्माण शुरू करेंगे। 

John Abraham acquired rights of Malayalam film Ayyappanum Koshiyum After Akshay Kumar meeting for Bell Bottom
अय्यापनम कोशियम - फोटो : सोशल मीडिया

साची के निर्देशन में बनी यह मलयालम फिल्म इसी साल फरवरी की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, बीजू मेनन, गौरी नंदा, अन्ना राजन और रंजीत ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया यह गीत, अपने प्रशंसकों को दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham acquired rights of Malayalam film Ayyappanum Koshiyum After Akshay Kumar meeting for Bell Bottom
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम कहते हैं, 'काम के प्रति समर्पित होकर और उस पर ध्यान केंद्रित करके हम जो भी काम करते हैं, वह लाजवाब होता है। इस फिल्म का रीमेक भी ठीक वैसा ही होने वाला है। यह फिल्म हमारी भविष्य की योजना में भी एकदम फिट बैठती है। क्योंकि, हमें भरोसा है कि कोरोना से उभर कर हिंदी फिल्म जगत जल्द ही कुशल और मनोरंजक प्रोजेक्टों के साथ वापसी करेगा।'

विज्ञापन
John Abraham acquired rights of Malayalam film Ayyappanum Koshiyum After Akshay Kumar meeting for Bell Bottom
John Abraham - फोटो : Social Media

फिल्म निर्माण में जॉन अब्राहम ने आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विकी डोनर' से शुरूआत की थी। इसके बाद उनका प्रोडक्शन हाउस अब तक मद्रास कैफे, रॉकी हैंडसम, फोर्स 2, परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण और बाटला हाउस जैसी फिल्में बना चुका हैं। परमाणु की रिलीज के दो साल, सोमवार को ही पूरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म की भी घोषणा की है जो सोशल एंटरप्रेन्योर रेवती रॉय के जीवन पर आधारित होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed